{"_id":"5b66734b4f1c1ba33e8b5278","slug":"groom-is-depressed-after-know-that-he-married-with-a-man-not-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद मिला सबसे बड़ा धोखा, हनीमून पर पता चला लड़की नहीं बल्कि लड़के से हुई है शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के बाद मिला सबसे बड़ा धोखा, हनीमून पर पता चला लड़की नहीं बल्कि लड़के से हुई है शादी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के रहने वाले एक व्यक्ति को शादी के बाद बहुत बड़ा झटका लगा है। दरअसल जिससे उसने शादी की थी वह लड़की नहीं बल्कि लड़का है। मामले पर गोवंडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है। लड़के के परिवार वालों ने लड़की के परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कॉलेज में हुआ था प्यार
कॉलेज में गोवंडी के रहने वाले 21 साल के युवक को एक 19 साल की लड़की से प्यार हो गया। दोनों की रोजाना मुलाकात होने लगी और इसी तरह बात शादी तक भी पहुंच गई। जब लड़की ने अपने परिवार को इस बारे में बताया तो वह शादी के लिए मान गए और लड़के वालों से बात की। उन्होंने लड़के के परिवार को बताया कि कुछ मेडिकल दिक्कतों की वजह से उनकी बेटी कभी मां नहीं बन पाएगी। लेकिन अपने बेेटे की खुशी के लिए लड़के वालों ने हां कर दी और दोनों की शादी पक्की हो गई।
विज्ञापन
25 जनवरी को हुई शादी
दोनों की शादी की तारीख 25 जनवरी, 2018 तय हुई और एक हॉल बुक कराया गया। लेकिन 15 दिन पहले ही बुकिंग कैंसिल करा दी गई और सादे तरीके से शादी हुई।
हनीमून पर खुला राज
सुहागरात के दौरान लड़की ने रिश्ता बनाने से मना कर दिया और कहा कि उसका हार्निया का ऑपरेशन हुआ है। इसके बाद दोनों हनीमून पर मनाली चले गए। वहां भी लड़के ने संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन लड़की टालती रही। जब लड़की के पास कोई बहाना नहीं बचा तो उसने बता दिया कि उसके गुप्तांग का ऑपरेशन हुआ है और वह सेक्स नहीं कर पाएगी। यह बात जानकर लड़का डिप्रेशन में आ गया और अपने परिवार को सबकुछ बता दिया। उसके परिवार वालों ने लड़की को तलाक देने को कहा लेकिन लड़की वालों ने इससे इंकार कर दिया और उलटा अपने बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन