{"_id":"5bf8cde2bdec22413e057ac7","slug":"gold-businessman-shot-himself-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में सोना कारोबारी ने खुद को मारी गोली, मौत से पहले दोस्तों को किया ये मैसेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई में सोना कारोबारी ने खुद को मारी गोली, मौत से पहले दोस्तों को किया ये मैसेज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई के रहने वाले सोना कारोबारी ने खुद को गोली मार ली है। मृतक की पहचान अश्विन ललित जैन (40) के रूप में हुई है। शुक्रवार को पारेल के सांई बाबा मार्ग पर अपनी ही गाड़ी में खुद को गोली मारने वाले अश्विन ने अपने दोस्तों को आखिरी बार मैसेज कर कहा, ""माई लाइफ इज ओवर।"
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पुलिस का कहना है कि एक स्थानीय व्यक्ति को अश्विन लहूलुहान अवस्था में अपनी गाड़ी की पीछे की सीट पर मिले जबकि उनकी रिवॉल्वर उनके हाथ में थी। उस समय दोपहर के एक बज रहे थे। स्थानीय व्यक्ति ने इस बात की जानकारी कालाचौकी पुलिस स्टेशन में दी। जिसके बाद पुलिस ने एक्सिडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि जैन का शव देखकर ऐसा लगा कि वह घटना के 12 घंटे बाद बरामद हुआ है। खुद को गोली मारने के लिए उन्होंने लाइसेंसिंग रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया। उनके परिवार का कहना है कि उनपर काफी कर्ज बढ़ चुका था, शायद इसी कारण उन्होंने ये कदम उठाया।
पुलिस ने बताया कि अश्विन गुरुवार की शाम घर से निकले थे, जब वह रात तक नहीं लौटे तो उनके पिता ने पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। शिकायत में कहा गया है कि जैन गुरुवार को दोपहर 2 बजे घर से निकले थे और उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। अश्विन ने अपने कीमती गहने आदि भी घर पर ही छोड़ दिए थे।
अश्विन के एक दोस्त जो शुक्रवार को उनके घर पर मौजूद थे, उन्होंने कहा कि उन सभी स्कूल के दोस्तों ने करीब 3 महीने पहले व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाया था। अचानक से अश्विन के लापता होने के मैसेज ग्रुप में आने लगे। हमें लगा कि वह वापस आ जाएंगे लेकिन हम हैरान रह गए, जब हमें पता चला कि अश्विन ने खुद को गोली मार ली है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत एकत्रित कर रहे हैं। अश्विन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सर जेजे हॉस्पिटल में भेजा गया है।