{"_id":"57f203044f1c1b923226f5e9","slug":"godman-killed-a-son-after-kidnapping-in-up-s-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक के बेटे ने रंगे खून से हाथ, सीरियल देखकर रची साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांत्रिक के बेटे ने रंगे खून से हाथ, सीरियल देखकर रची साजिश
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आगरा में तांत्रिक के बेटे ने अय्याशी के चक्कर में मासूम का अपहरण कर उसकी हत्या कर डाली। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके पिता राम निहारे जाटव तंत्र मंत्र का काम करते हैं। आकाश ने यह भी बताया कि वह फिरौती की रकम से अय्याशी करना चाहता था। उसने सीरियल देखकर प्लान बनाया।
विज्ञापन
पुलिस को उसकी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि यह उसका पहला गुनाह है और उससे देर रात तक पूछताछ की जाती रही। पुलिस ने उससे बार-बार यही पूछा कि इससे पहले कोई ऐसी वारदात तो नहीं की थी। वह मना करता रहा। उसने बताया कि वह अंकित के घर पर ही टीवी देखता था। वहां उसने क्राइम पर आधारित सीरियल कई बार देखे। इसमें ही उसने देखा कि अपहरण कर फिरौती वसूली जा सकती है। इसके बाद अपहरण की योजना बनाई।
विज्ञापन
रविवार सुबह ही जंगल में फावड़ा पहुंचा दिया था। उसका पहले से इरादा था कि अगर फंसने का डर हुआ तो अंकित की हत्या कर देगा। उसने अंकित को ही अपहरण के लिए इसलिए चुना क्योंकि एक तो वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। दूसरा उसके रिश्तेदार पास में ही रहते हैं। उसे लगता था कि सब आपस में मिलकर 1.5 लाख को इकट्ठा कर ही लेंगे। आकाश इस रकम से हिल स्टेशन पर जाकर होटलों में अय्याशी करना चाहता था।
विज्ञापन