फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girls numbers was selling for molestation in UP

यूपी: 50- 500 रुपये में बिक रहे लड़कियों के मोबाइल नंबर

Sat, 04 Feb 2017 12:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 04 Feb 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
girls numbers was selling for molestation in UP
mobile shop

महिलाओं की लचर सुरक्षा की वजह से सवालों में घिरे रहने वाले उत्तर प्रदेश से एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। ऐसे मोबाइल रिचार्ज  वाले दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है जो लड़कियों के नंबर मनचलों को छेड़छाड़ करने के लिए मुहैया करा रहे थे। 

विज्ञापन


यूपी के कई शहरों से ऐसे मामले सामने आएं जहां से लड़कियों के नंबरों को मनचलों को बेचा जाता था। सिम और रिचार्ज की दुकान चलाने वाले दुकानदार ये नंबर मनचलों को उपलब्‍ध कराते थे। ये नंबर उन दुकानदारों के पास तब आते थे जब लड़कियां उनसे अपना प्रीपेड मोबाइल नंबर रिचार्ज करवाती थीं। 
विज्ञापन


'रिचार्ज वाले भईया' के नाम से पहचाने जाने वाले ये दुकानदार लड़कियों के नंबर 50 से लेकर 500 रुपये तक में बेचते थे। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक खूबसूरत दिखने वालीं लड़कियों का नंबर 500 रुपये में तो सामान्य दिखने वाली लड़की का नंबर 50 रुपये में बेचा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खुलासा तब हुआ जब यूपी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 हेल्पलाइन का आकंड़ा सामने आया। दरअसल, पिछले चार सालों में 6 लाख शिकायतें इस नंबर पर आई और इनमें से 90 फीसदी केस फोन पर छेड़छाड़ करने के सामने आए।

'आपसे दोस्ती करनी है'

girls numbers was selling for molestation in UP

ये दुकानादर अपने यहां रिचार्ज करवाने आईं लड़कियों के नंबर सेव कर लेते थे और बाद में उन्हें मनचलों को दे देते थे। लड़कियों को इस बात की जरा भी भनक नहीं हो पाती थी कि उनके साथ क्या घटना होने वाली है। छेड़छाड़ करने वाले मनचले कॉल करके बस लड़कियों से कहते थे कि आपसे दोस्ती करनी है। इतना ही नहीं वे उनके व्हॉट्सएप पर अश्लील तस्वीरें भी भेजा करते थे। 

शाहजहांपुर से गिरफ्त में आए मोहम्मद ने अपना गुनाह कबूलते हुए छेड़छाड़ का जरीया बताया। उसने बताया कि उसने अपने जानने वाले दुकानदार से लड़की का नंबर लिया और उसे कॉल करने के अलावा कई बार अश्लील तस्वीरें भी भेजी थी।

फेक आईडी पर मिल जाते थे छेड़छाड़ के लिए नंबर

girls numbers was selling for molestation in UP

खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों को छेड़छाड़ के लिए फेक आईडी पर ये दुकानदार नंबर भी दे देते थे। इसकी वजह से ये लोग पुलिस की पकड़ में आने से बच जाते थे। इस पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस की गिरफ्त में न आए इसके लिए इन शातिरों के पास कई तरीके होते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि इस आरोप में आईपीसी की धारा 467 के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

हेल्पलाइन पर शिकायत लेने वाले राजेस प्रताप यादव ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उसने बताया कि जब मनचलों को ट्रेस करके उनके नंबर पर कॉल की गई तो वे अलग-अलग बहाने बनाने लग जाते हैं। चौंका देने वाली बात है कि इन आरोपियों में जवान, बेरोजगार, गांव के रहने वाले यानि हर तरह के लोग होते हैं। पूछे जाने पर कहते है कि  जिसको कॉल किया था वो मेरी गर्लफ्रेंड है। इतना नहीं एक ने कहा कि उसने गलती से नंबर मिलाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed