फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girls beat up harassers and dragged to police station

युवतियों ने मनचले को बुरी तरह धुना, कॉलर पकड़कर थाने तक घसीटा

Thu, 14 Jul 2016 06:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Jul 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
girls beat up harassers and dragged to police station
- फोटो : Demo pic

मनचलों की छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से तमाम युवतियां सहमकर जाती हैं। लेकिन कोलकाता की कुछ छात्राओं के एक ग्रुप ने मनचलों को सबक सिखाने की ठानी तो आज उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

विज्ञापन


पिछले नौ महीने से छेड़छाड़ का शिकार हो रही एक कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को तीन मनचलों को ऐसा सबक सिखाया कि उसकी हालत देखकर कोई भी मनचला लड़कियों को छेड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, कोलकाता के एक प्राइवेट आयुर्वेदिक कॉलेज की कुछ छात्राएं गुरुवार को जब कॉलेज जा रहीं थी तभी तीन मनचले उनकी तरफ अश्लील इशारे करने लगे, इसके बाद छात्राओं ने मनचलों को ललकारा तो उन्होंने उन्हें मारने की धमकी दी लेकिन छात्राएं बिना डरे हुए उनल पर हमला बोल दिया और लात मुक्कों से बुरी तरह से धुनाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलर पकड़कर थाने तक घसीटा

girls beat up harassers and dragged to police station

युवतियों ने छेड़छाड़ और अश्लील इशारे करने के आरोपी युवकों को धुनाई करने के बाद कुछ दूरी पर मौजूद थाने तक घसीटते हुए ले गईं। इलाके के लोग छात्राओं की इस बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।

पुलिस ने आरोपी मनचले की पहचान रोहन होसैन, सुरेश भुनिया और दीपक सिंह के रूप में की है। तीनों आरोपी क्रमशः मालदा, पटना और त्रिपुरा के रहने वाले हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed