फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girlfriend set fire ablazed her boyfriend in Bengaluru

होटल के कमरे में ब्वॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया, पढ़े सनसनीखेज मर्डर की कहानी

Thu, 08 Dec 2016 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 08 Dec 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
girlfriend set fire ablazed her boyfriend in Bengaluru

प्यार में धोखा मिलने से एक गर्लफ्रेंड इस कदर आहत हो गई कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को जिंदा जला डाला। वारदात बंगलूरू की है, जहां 21 साल की पैरामेडिक स्टूडेंट ने ब्वॉयफ्रेंड का कत्ल पूरी साजिश के तहत किया। पुलिस की गिरफ्त में आई  21 साल की  साक्षी (बदला हुआ नाम) 27 साल के मंसूर के साथ रिलेशनशिप में थी।

विज्ञापन


इस बीच साक्षी ने मनसुर पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं था और इसी वजह से दोनों में अक्सर झगड़े भी होते रहते थे। पुलिस के मुताबिक अपने गुनाह को कबूलने वाली साक्षी छह महीने पहले प्रेग्नेंट थी। 
विज्ञापन


शादी के लिए बार-बार जोर बनाने के बावजूद मंसूर टालता रहता था। थोड़े समय बाद साक्षी समझ गई कि मंसूर उससे शादी नहीं करेगा। प्रेग्नेंट साक्षी को मंसूर ने गर्भपात के लिए कहा और शादी करने से इनकार कर दिया। धोखे का एहसास होने के बाद साक्षी ने मंसूर को मारने का प्लान बना डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

कत्ल के लिए गर्लफ्रेंड ने ही बुक किया था कमरा

girlfriend set fire ablazed her boyfriend in Bengaluru
murder
डेक्केन क्रोनिकल की खबर के अनुसार मंसूर केरल का रहने वाला था और वह शहर एक रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान लगाया करता था। प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली साक्षी ने यहीं पर पीजी लिया हुआ था। मैसूर की रहने वाली साक्षी, मंसूर के साथ रिश्ते में आ गई। दोनों अक्सर मैसूर जाने के लिए ट्रेन से सफर किया करते थे।

इसी का फायदा उठा कर साक्षी ने 28 नवंबर के दिन दोनों ने शांतथला सर्कल के पास श्री कृष्णा लॉज में कमरा बुक कर लिया। करीब सुबह 11.30 बजे बदले की आग में डूबी साक्षी ने कमरे में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

कत्ल से पहले जूस में डाली थी नींद की गोलियां

girlfriend set fire ablazed her boyfriend in Bengaluru
डेमो पिक

पुलिस ने बताया कि साक्षी ने पहले मंसूर के जूस में नींद की गोलियां डाली और फिर अपने मकसद को अंजाम दिया। जांच में साक्षी ने पहले बताया कि दोनों सुसाइड करना चाहते थे और वह किसी तरह बच गई। लेकिन, सख्ती के बाद साक्षी का अपराध सामने आया और खुलासा हुआ कि उसने मंसूर का कत्ल किया है।

साक्षी के मुताबिक धोखे की मार को श्रुति बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने बदला लेने की ठान ली। पुलिस के मुताबिक साक्षी ने ही मैसूर में ठहरने के लिए कमरा बुक किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके कस्टडी में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed