फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girl writes a letter to President for Death wish because she is annoyed by eve teaser

मनचले के तंग आकर छात्रा ने राष्ट्रपति को लिखी चिठ्ठी, मांगी इच्छा मृत्यु

Fri, 23 Sep 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 23 Sep 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
girl writes a letter to President for Death wish because she is annoyed by eve teaser
rape victim - फोटो : Demo Pic

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक लड़की मनचले की छेड़छाड़ से इतनी परेशान हो गई कि उसने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को चिठ्ठी लिख डाली। वह बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव की 12वीं की छात्रा है और उसने अपनी चिठ्ठी में इच्छामृत्यु की मांग की है। खबरों के अनुसार रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उल्टा उस पर व उसके परिवार पर केस में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


अफसरों से न्याय न मिलता देख उसने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की। यह प्रार्थना पत्र उसने कलक्ट्रेट में पहुंचकर कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।पीड़ित छात्रा ने बताया  वह तीन बहने हैं और उनका भाई नहीं है। वह पड़ोस के एक गांव में पढ़ने के लिए जाती है। पिछले कई महीनों से गांव के ही विशेष समुदाय के दो युवक उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर रहे थे। 
विज्ञापन


उस पर निकाह करने का दबाव बना रहे थे। परेशान होकर उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। उसके पिता ने आरोपियों के घर पर जाकर शिकायत की, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील और धमकी भरे खत डाले

girl writes a letter to President for Death wish because she is annoyed by eve teaser

जुलाई को एक आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान परिजनों ने उसे पकड़ लिया और मकान में बंद कर दिया। पुलिस को जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस ने बोला अभी आठ घंटे तक उनके पास समय नहीं है। पुलिस के संपर्क में रहने वाले लोग उनके साथ मारपीट कर आरोपी युवक को कमरे से निकालकर ले गए।

उसके बाद दोनो आरोपियों ने उनके मकान में अश्लील और धमकी भरे खत डालने शुरू कर दिए। एक दिन आरोपी एक युवक को पकड़ लिया। वहां पर भी पुलिस के संपर्क में रहने वाले लोग पहुंच गए। हैंड राइटिंग मैच कराने के बहाने उसे भी अपने साथ ले गए।

धमकी की वजह से पूरा परिवार भयभीत

girl writes a letter to President for Death wish because she is annoyed by eve teaser

बिनौली थाना में घटना की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बड़ौत एसडीएम से शिकायत की। उनके निर्देश पर आरोपी युवक नवाजिश और भोलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोपी नवाजिश फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाए उन पर केस में समझौते का दबाव बना रही है।

धमकी की वजह से उनका पूरा परिवार भयभीत है। इसकी पुलिस अफसरों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। उनके उत्पीड़न से तंग आकर उसने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed