फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girl found hanged in school in up's hathras

स्कूल में दुपट्टे से लटकी मिली युवती, देखते ही टीचर्स के पैरों तले खिसकी जमीन

Sat, 04 Mar 2017 11:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 04 Mar 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
 girl found hanged in school in up's hathras

उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती की कथित तौर पर हत्या करके उसका शव फंदे से लटका दिया गया। घटना कासगंज रोड के पास एक सरकारी स्कूल की है, जहां कमरे के रोशनदान से लड़की का शव लटका हुआ देखने के बाद अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लड़की गांव नगला जलाल की रहने वाली थी और स्कूल में तैनात एक अध्यापक से उर्दू भाषा की ट्यूशन पढ़ने कभी-कभार जाती थी।मृतका के पिता ने छेड़छाड़ के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्कूल के अध्यापक मोहम्मद जियाउर्रहमान ने प्रतिदिन की तरह स्कूल का गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया तो पाया कि बरामदे के समीप कमरे के रोशनदान पर  गांव नगला जलाल निवासी सोनी का शव लटक रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 girl found hanged in school in up's hathras

सोनी के दुपट्टे से ही उसे फंदा लगाया गया था। शव देखते ही अध्यापक के होश उड़ गए और वह भागते हुए बीआरसी केंद्र पहुंचा। उन्होंने इस घटना की जानकारी एबीएसए और अन्य अधिकारियों को दी। हत्या की खबर मिलने के बाद उमड़ी भीड़ परिजनों ने बताया कि 18 वर्षीय छात्रा इंटरमीडिएट पास थी।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे सोनी गांव से एक किमी दूर स्कूल के लिए आई थी। खबर फैलते ही परिजन गांव से आ गए और वहां काफी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मृतका के पिता ने अज्ञात के खिलाफ कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसकी पुत्री की किसी ने छेड़छाड़ के बाद हत्या कर शव को स्कूल के रोशनदान से उसी के दुपट्टे से लटका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed