फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   general manager of private lounge arrested for stalking, sexually harassing women employees

आईजीआई एयरपोर्ट पर महिलाओं के साथ यौन शोषण, आदतन अपराधी है पकड़ा गया मैनेजर

Fri, 29 Jun 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jun 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
general manager of private lounge arrested for stalking, sexually harassing women employees
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली एयरपोर्ट के प्राइवेट लाउंज के एक 48 साल के जनरल मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर दो महिला कर्मचारियों का पीछा करने, यौन शोषण करने और उन्हें धमकी देने का आरोप लगा है। घरेलू एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में दोनों महिलाओं ने अलग-अलग तारीखों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। पहली शिकायत 23 जून को और दूसरी 27 जून को दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


दोनों ही घटनाएं कथित तौर पर इंदिरा गांधी अतंर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस लाउंज में यह घटना हुई वह प्राइवेट है और एयरलाइन के अंतर्गत नहीं आता है। गिरफ्तार हुआ मैनेजर आदतन अपराधी है और उसपर पिछले साल भी इसी तरह के मामले में चार्जशीट दाखिल हुई थी। उस समय दो महिला कर्मचारियों ने उसपर कई मौकों पर छेड़छाड़ और यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


वर्तमान मामले में 27 जून को शिकायत दर्ज कराने वाली महिला का आरोप है कि लाउंज के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। वरिष्ठ अधिकारियों को की गई लगातार कॉल और मैसेज का कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि वह पिछले पांच सालों से लाउंज में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा, 'महिला ने बताया कि मैनेजर 2014 से उसका यौन शोषण कर रहा है। उसने आरोप लगाया कि वह उसका प्रमोशन और इनक्रीमेंट रोकने की कथित धमकी देता था।' महिला ने जांच टीम को बताया कि जनरल मैनेजर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और 2014 से 2017 के बीच कई मौकों पर अश्लील टिप्पणियां की। पुलिस का कहना है कि दूसरी शिकायतकर्ताओं ने भी मैनेजर के खिलाफ इसी तरह की शिकायतें की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed