फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   gangster Kuldeep Gadoli arrested

हत्या के मामले में गुड़गांव का गैंगस्टर कुलदीप गडोली गिरफ्तार

Sat, 12 Nov 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली 
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Sat, 12 Nov 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
gangster Kuldeep Gadoli arrested
- फोटो : demo pic

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के बड़े भाई व कारोबारी मनीष कुमार उर्फ पप्पू की हत्या के मामले में विरोधी गैंग के लीडर कुलदीप गडोली को गिरफ्तार किया है। गुड़गांव पुलिस द्वारा मुंबई में कुलदीप के बड़े भाई संदीप गडोली के हुए एनकाउंडर का बदला लेते हुए कुलदीप ने मनीष कुमार की गोलियां से भूनकर हत्या कर दी थी। तभी से कुलदीप फरार था। अपराध शाखा ने आरोपी के पास से एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि 17 अक्मूबर को थाना सिटी गुडग़ांव इलाके में 8-10 बदमाशों ने कार सवार मनीष कुमार उर्फ पप्पू उसके चालक सुखबीर व कर्मचारी लियाकत पर गोलियां बरसा दी थीं। 
विज्ञापन


हमले में शराब व दूध कारोबारी मनीष की मौत हो गई थी। वहीं हमले में सुखबीर व लियाकत बुरी तरह जख्मी हो गए थे। मनीष के परिजनों ने विरोधी गैंगस्टर कुलदीप गडोली, उसके भाई ब्रहृम प्रकाश, बहन सुदेश और कौशल गैंग पर हत्या का आरोप लगाया था। तभी से गुडग़ांव पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा भी आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने एनकाउंटर को फर्जी बताकर शव लेने से इंकार कर दिया था

gangster Kuldeep Gadoli arrested

इधर बृहस्पतिवार को एसीपी जसबीर सिंह व इंस्पेक्टर पीसी खंडूरी और अन्यों टीम को सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल कुलदीप गडोली द्वारका सेक्टर-24 के पास आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने कार में आए बदमाश कुलदीप गडोली को दबोच लिया। उसके पास एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि गुडग़ांव पुलिस के साथ साजिश रचकर बिंदर गुज्जर ने उसके बड़े भाई संदीप गडोली का मुंबई, अंधेरी में एनकाउंटर करा दिया था। 

उस समय संदीप के परिवार ने एनकाउंटर को फर्जी बताकर शव लेने से इंकार कर दिया था। जांच के लिए मुंबई हाईकोर्ट में अर्जी डाली गई थी। जिसके बाद एसआईटी का गठन हुआ था। बाद में बिंदर गुज्जर और गुडग़ांव पुलिस के कुछ अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इधर संदीप की हत्या के बाद गैंग की कमान कुलदीप ने संभाल ली थी। तभी से वह बिंदर से बदला लेने की फिराक में था। उसी का बदला लेने के लिए मनीष कुमार की हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed