जीजा और उसके दो दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप, वीडियो बना किया ब्लैकमेल
इस बीच उसका जीजा घर आ गया और उसने नहाते समय उसकी वीडियो बना ली। रात में जीजा ने वीडियो क्लिप नेट पर डालने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
वीडियो नेट पर डालने की धमकी दे तीनों ने किया गैंगरेप
तब से लेकर लगातार वह उसके साथ बलात्कार कर रहा है। बुधवार को जीजा अपने दो दोस्तों के साथ आ गया। तीनों ने मिलकर उसे धमकाया और उसके साथ गैंगरेप किया। उसके बेहोश हो जाने पर तीनों भाग गए। होश आने पर उसने पति को सारी बात बताई।
बृहस्पतिवार को पीड़िता परिजनों के साथ पुलिस चौकी पर पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना था कि आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। आरोपियों को पकड़कर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।