फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   gangrape with girl in aligarh

लिफ्ट के बहाने अगवा कर किशोरी से गैंगरेप, थाने में जुटे भाजपाई

Wed, 25 Oct 2017 11:20 AM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Wed, 25 Oct 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
gangrape with girl in aligarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

किशोरी घर से ननिहाल जाने के लिए निकली थी। सड़क पर वाहन का इंतजार कर रही थी इसी बीच बाइक सवार दो लोगों ने उसे लिफ्ट दिया और फिर हुआ ऐसा कुछ जिससे तबाह हो गई उसकी जिंदगी।

विज्ञापन


कासिमपुर से बाइक पर लिफ्ट देकर हाथरस के दो युवकों ने किशोरी को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। मंगलवार तड़के आरोपी बाइक पर बैठा कर किशोरी को कहीं ले जा रहे थे कि रेलवे रोड पर किशोरी ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


यह सुनकर एकत्रित हुई भीड़ ने आरोपियों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों के दूसरे संप्रदाय से होने की खबर पाकर निवर्तमान मेयर सहित अन्य भाजपाई भी पहुंच गए। बाद में दोनों आरोपियों को  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दूसरे समुदाय के युवक के साथ घूमने गई छात्रा मिली बेहोश, गैंगरेप की आशंका

वाकया मंगलवार तड़के करीब छह बजे का है। जब रेलवे रोड पर दो युवकों के बीच में बाइक पर सवार एक किशोरी ने शोर मचाया तो राहगीर व स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। किशोरी ने आरोप लगाया कि दोनों युवक उसे अगवाकर ले जा रहे हैं। बस फिर क्या था, लोगों ने उन दोनों युवकों को दबोच लिया और सूचना देहलीगेट पुलिस को दे दी।

देहलीगेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। तभी पता चला कि किशोरी कासिमपुर की है और आरोपी दूसरे संप्रदाय के हैं। इस पर देहलीगेट थाने में भाजपा नेता एकत्रित हो गए, जहां से किशोरी को महिला थाने ले जाया गया। 

gangrape with girl in aligarh

महिला थाने में भाजपा नेता कृष्णा गुप्ता व निवर्तमान मेयर शकुंतला भारती को किशोरी ने बताया कि वह कासिमपुर से सोमवार को हाथरस अपनी ननिहाल जाने के लिए सड़क पर खड़ी थी, तभी उन दोनों युवकों ने कहा कि वह हाथरस जा रहे हैं, उसे छोड़ देंगे। वह उनके झांसे में आ गई और उनकी बाइक पर सवार हो गई।

इसके बाद दोनों ने नशीला रूमाल सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया तो वह ऊपरकोट इलाके में एक कमरे में थी। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद तड़के ऊपरकोट से उसे फफाला की ओर ले जाया जा रहा था, तभी किशोरी के शोर मचाने पर दोनों युवक पकड़ लिए गए।

ये भी पढ़ें- तीन युवकों ने किया नाबालिग से गैंगरेप, फिर कुएं में बंद कर किया ऐसा काम सब रह गए हैरान

एसओ देहली गेट अनुज कुमार ने बताया कि, किशोरी की तहरीर के आधार पर देहलीगेट थाने में सोहेल पुत्र शाबुद्दीन, इमरान पुत्र रफीक, हाथरस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बाद में किशोरी के परिजनों को बुला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed