फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Gang rape victim committed suicide in Bhubaneswar of Odisha

वर्दीधारियों ने नाबालिग से किया था गैंगरेप, इंसाफ नहीं मिलने पर पीड़िता ने उठाया चौंकाने वाला कदम

Mon, 22 Jan 2018 10:40 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Gang rape victim committed suicide in Bhubaneswar of Odisha
एक नाबालिग के साथ वर्दीवालों ने गैंगरेप किया। इंसाफ नहीं मिलने पर पीड़िता ने खौफनाक कदम उठा लिया। जानिए पूरी खबर
विज्ञापन


घटना ओडिशा के भुवनेश्वर की है। नक्सल प्रभावित कोरापुट जिले में सोमवार को 14 साल की एक आदिवासी लड़की ने कथित रूप से आत्महत्या कर दी। नवीं कक्षा की छात्रा इस लड़की ने तीन महीने पहले आरोप लगाया था कि वर्दी पहने हुए चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था। 

हालांकि वे वर्दीधारी कौन थे इस बात का पता नहीं चल पाया है। रिश्तेदारों का कहना है कि लड़की ने रेप मामले में इंसाफ नहीं मिलने से आहत होकर आत्महत्या की है। वह पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी है।
विज्ञापन

लड़की ने पिछले साल अक्टूबर में आरोप लगाया था कि वर्दी पहने चार आदमियों ने कुंडुली क्षेत्र में उसके साथ रेप किया था। वह उस समय अपने गांव मुसागुडा लौट रहीं थीं। हालांकि, राज्य पुलिस ने दावा किया था कि लड़की का रेप नहीं हुआ है। 

लेकिन लड़की अपने बयान पर कायम थी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लड़की की मौत पर शोक व्यक्त किया है। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed