फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   fraud with the ATM card of Army man, fraudsters beaten badly by villagers

एटीएम कार्ड बदलकर भाग रहे थे बदमाश, कपड़े उतारकर हुई धुनाई

Fri, 04 Mar 2016 06:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 04 Mar 2016 06:39 PM IST
सार

  • सेना नायक का एटीएम कार्ड बदलकर भाग रहे थे बदमाश 
  • तीन में एक दो दबोचे गए, गांव वालों कपड़़े उतारकर मारा
  • धुनाई करने के बाद बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया
  • बदमाशों के पास से 80 एटीएम कार्ड बरामद हुए

विज्ञापन
fraud with the ATM card of Army man, fraudsters beaten badly by villagers
कपड़े उतारकर बदमाशों की धुनाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना नायक से धोखाधड़ी करना दो बदमाशों को ऐसा महंगा पड़ा कि सरेआम कपड़े उतारकर धुनाई हुई।

विज्ञापन


मामला यूपी के बागपत के सरूरपुर गांव का है। सेना नायक से धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदलकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने दबोच लिया जबकि एक बदमाश कार से फरार हो गया।

लोगों ने दबोचे गए दोनों बदमाशों को अर्द्धनग्न कर जमकर धुनाई की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 80 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


सरूरपुर निवासी धर्मवीर सिंह सेना में नायक पद पर तैनात है। गुरुवार को वह पिता गुगन सिंह के साथ गांव के ही एटीएम से कुछ रुपए निकालने गए थे।

एटीएम से निकलते वक्त तीन युवकों ने उससे कहा कि आपका एटीएम कार्ड नेट से जुड़ गया है। इसलिए आपके एकाउंट से रुपये कटते रहेंगे। अपना एटीएम कार्ड दिखा दो, अभी इस समस्या को हल कर देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की चालाकी सेना नायक भांप नहीं पाए और एटीएम कार्ड बदमाशों को थमा दिया।

शातिरों ने एटीएम में तीन-चार बार कार्ड लगाकर कहा कि अब आपके खाते से रुपये नहीं कटेंगे और उनके हाथ में दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया। कार्ड बदला हुआ देखकर धर्मवीर ने अपना कार्ड मांगा। इस पर युवक बहस करने लगे और वहां से भागने लगे। धर्मवीर के शोर मचाने पर लोगों ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी कार से फरार हो गया।

लोगों ने दोनों आरोपियों की जमकर धुनाई की और फिर सरूरपुर पुलिस चौकी को सौंप दिया। आरोपियों ने खुद को लोनी निवासी कादिर पुत्र नूरू और शेरखान पुत्र इरशाद बताया, जबकि फरार साथी आसू पुत्र शाहिद निवासी बुढ़ाना है।

 
एसएसआई लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 80 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करते हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के साथी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed