फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Four people killed in a family at rajkot

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, सामने आया हैरान करने वाला सच

Thu, 02 Nov 2017 11:27 PM IST
एजेंसी, राजकोट
एजेंसी, राजकोट Updated Thu, 02 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four people killed in a family at rajkot
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक दलित परिवार के चार सदस्यों के शव उनके घर के सेप्टिक टैंक में मिले हैं, घटना के बाद इलाके में हड़ंकप मच गया। घटना गुजरात के जूनागढ़ जिले के मंगरोल कस्बे की है। पुलिस को अंदेशा है कि इस घटना एक तेज धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान 35 वर्षीय शारदाबेन, 13 वर्षीय रुत्विक, 12 वर्षीय डोली औक सात वर्षीय नेहा के रूप में की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शारदाबेन अपने पति के साथ खेतों में काम करती थीं जो कि बृहस्पतिवार की सुबह काम पर गया था। 
विज्ञापन


पढ़ें:- प्रेमिका की जिद पर युवक ने रची खतरनाक साजिश, दोनों हो गए CCTV में कैद
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगरोल पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर एचवी राठौड़ ने कहा कि शारदाबेन गोहिल और उनके बच्चों के शव उनके घर के सेप्टिक टैंक में मिले। 

पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया इनकी हत्या किसी तेज धारदार हथियार से की गई लगती है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शारदाबेन गोहिल के पिता देवाभाई मेवाडा की शिकायत पर एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed