सपा के पूर्व MLA पर एसटीएफ का शिकंजा, विदेशी पिस्टल के साथ अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनके फ्लैट से एसटीएफ ने म्यांमार में बनी एक पिस्टल भी बरामद की है, जिसे पूर्व विधायक ने विदेशी हथियार बेचने वाले रैकेट से करीब साढ़े चार लाख रुपये में खरीदी थी। एसटीएफ उन्हें क्वार्सी थाने लेकर पहुंची जहां पर उनसे पूछताछ की गई। जानकारी मिलते ही सपा के नेताओं का थाने में जमावड़ा लगना शुरू हो गया।
We are working on tracking down international illegal weapons. Ex MLA Rakesh Singh of Samajwadi Party was arrested with an illegal Taurus 9mm pistol. Questioning and investigation is underway: Narayan Mishra, Additional SP, UP STF pic.twitter.com/uRJM5gcQLw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) February 27, 2018
बताते हैं कि एसटीएफ की इस टीम का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्रा कर रहे हैं। लखनऊ एसटीएफ ने क्वार्सी थाना पुलिस, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ तृतीय संदीप दीक्षित, सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर गांधी पार्क एवं अन्य पुलिस बल के साथ पूर्व सपा विधायक ठा. राकेश कुमार सिंह के फ्लैट पर अचानक दबिश दी।
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के अनुसार एसटीएफ लखनऊ विदेशी हथियारों के आपूर्ति करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के पीछे लगी थी, जिसमें हथियार बेचने वाले और ठा. राकेश सिंह को पिस्टल दिलाने वाला बिचौलिया एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। उनसे पूछताछ के बाद एसटीएफ ने पूर्व विधायक के आवास पर छापा मारा। पूर्व विधायक और आपूर्तिकर्ता का एसटीएफ ने आमना-सामना भी कराया है। देर रात उनके खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की कार्रवाई चल रही थी।
बीस राउंड वाली है यह पिस्टल
ठा. राकेश सिंह के पास से बरामद विदेशी पिस्टल 20 राउंड वाली है। पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक को यह पिस्टल विदेशी हथियारों के आपूर्तिकर्ता ने उनके फ्लैट पर आकर बेची थी। पुराने आरटीओ कंपाउंड के चौथे खंड स्थित फ्लैट में पूर्व विधायक अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं।
पूर्व विधायक के घर लौटने का इंतजार कर रही थी एसटीएफ
सोमवार रात करीब पौने 12 बजे पूर्व विधायक ठा. राकेश कुमार सिंह अपनी गाड़ी को चलाते हुए अकेले ही अपने घर की ओर निकले थे। उनके अपने फ्लैट पर पहुंचते ही पीछे से एसटीएफ ने छापा मार दिया। इससे चर्चा है कि एसटीएफ को उनके बारे में सटीक जानकारी थी। वह घेराबंदी कर उनके फ्लैट पर लौटने का इंतजार कर रही थी।