फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   five secrets of two girls who committed suicide in madhya pradesh

सेल्फी लेकर सुसाइड करने वाली सहेलियों के 5 अंदरूनी राज आए सामने

Thu, 31 Aug 2017 01:30 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Thu, 31 Aug 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
five secrets of two girls who committed suicide in madhya pradesh
खुदकुशी
दो पक्की सहेलियां, 5 साल से एक साथ रहती थीं। एक साथ ही सेल्फी लेने के बाद एक साथ ही दोनों ने सुसाइड कर ली। उनके 5 अंदरुनी राज सामने आए हैं।
विज्ञापन


मामला है मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का। पुलिस के मुताबिक, 'दोनो युवतियां गुरु नगर इलाके में एक फ्लैट में साथ रहती थी। दोनों मृतकों की पहचान रचना चौधरी और तन्वी वास्कले के रूप में हुई है। शव के पास से मिले सुसाइड नोट पर 27 अगस्त की तारीख लिखी हुई है। जिससे यह पता चलता है कि आत्महत्या देर रात 27 अगस्त को या 28 अगस्त तड़के की गई।

शादीशुदा थी रचना, एक बच्चा भी है

बताया जा रहा है कि रचना कि शादी हो चुकी थी और उसका एक 6 साल का बच्चा भी है। जो अपने नाना-नानी के साथ रहता है।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पुलिस ने पाया कि दोनों ही युवतियों ने अपने फोन की ज्यादातर जानकारी जैसे कॉल लॉग, व्हाट्सऐप के मैसेज आदि डिलीट कर दी थी। उनके फोन में आत्महत्या के पहले की कुछ तस्वीरें मिली हैं। जिसमें उनके हाथ में कॉफी का कप नजर आ रहा है। 

पुलिस को मौके वारदात से दोनों युवतियों का सुसाइड नोट मिला। रचना ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से तंग आ चुकी है और उसकी आत्महत्या के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। उसने लिखा कि वह अपने पति से नफरत करती है, इसलिए उसका अंतिम संस्कार सुहागन की तरह न किया जाए। साथ ही उसने लिखा कि उसके पति को उसकी लाश तक को हाथ न लगाने दिया जाए। 

वहीं दूसरी मृतक तन्वी ने भी अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार खुद को ही माना। उसने लिखा कि मैं अपनी जिंदगी से थक गई हूं। आत्महत्या की जिम्मेदारी मैं खुद लेती हूं। इस सिलसिले में किसी को परेशान न किया जाए। दोनों सहेलियां पिछले 5 साल से एक दूसरे के साथ अपने परिवार को छोड़कर रहती थी। मौत से पहले एक सहेली ने अपने जीजा-दीदी से बात की तो दूसरी ने अपने भाई-बेटे से।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed