फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Five persons were arrested by the Kothanur police in Bangalore, after their honey trap was busted

कपड़े उतारते ही मर्दों को फंसा लेती थी अपने जाल में, इस तरह हुआ पर्दाफाश

Fri, 19 Jan 2018 07:31 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
Five persons were arrested by the Kothanur police in Bangalore, after their honey trap was busted
Five arrested are Sajid, Shayin, Noori, Salma and Shabbir - फोटो : Bangalore Mirror

एक लूट गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जिसमें पुरुष और महिलाएं शामिल हैं, लेकिन इस गिरोह की सबसे अजीब बात ये है कि यह गिरोह सिर्फ मर्दों को लूटता था। इस गिरोह में काम करने वाली महिलाएं मर्दों को सेक्स के नाम पर फंसाती थी।

विज्ञापन


बेंगलूरू मीरर के मुताबिक, कोथनूर पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा किया है, जो सेक्स के नाम पर मर्दों को फंसाकर उन्हें लूट लेते थे। पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिलाएं मर्दों को सेक्स के नाम पर फंसाती थीं। फिर उन्हें कमरों में ले जाया जाता था। वहां जैसे ही आदमी कपड़े उतरता और महिलाओं के पास जाता, वैसे ही गैंग के आदमी उसकी वीडियो बना लेते थे। पीड़ितों से पैसे मांगने के लिए इस वीडियो को गैंग हथियार की तरह इस्तेमाल करता था। गिरोह 'पीड़ितों' को धमकी देता था कि अगर वे पैसे नहीं देंगे तो वीडियो उनके परिवार वालों को दिखा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों में शाइन (40), नूरी उर्फ शमा (35), सलमा परवीन (27) तीनों हेगड़ेनगर की रहने वाली हैं जबकि साजिद शेख (38) और शब्बीर (30) केजी हल्ली इलाके के रहने वाले हैं। इनके अलावा गैंग के दो अन्य सदस्य शिवाजी नगर के रहने वाले सलीम और मेंटल आसिफ अभी फरार हैं। 

Five persons were arrested by the Kothanur police in Bangalore, after their honey trap was busted

पुलिस ने बताया कि शाइन और नूरी आदमियों को फोन करके उन्हें सेक्स के लिए लुभाती थीं। जब कोई आदमी फंस जाता तो वे उसे हेगड़ेनगर में शाइन के घर बुलातीं। वहां पहुंचने पर तीनों महिलाएं उस आदमी को कमरे में ले जातीं। वहां कमरे में आदमी के कपड़े उतारते ही यह गैंग उनकी नग्न वीडियो बना लेता था फिर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे हड़पने का सिलसिला शुरू हो जाता था।

पुलिस ने बताया कि, सोमवार को डीजे हल्ली के रहने वाले सैयद रहमत को महिलाओं ने जाल में फंसाया । उससे 50,000 रुपये की मांग की गई। रहमत ने बताया कि उसकी पैंट से 5,000 रुपये भी चुरा लिए, बाकी रुपयों से व्यवस्था करने के लिए उसे घर भेजा। रहमत ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। उसने पुलिस को वह नंबर भी दिया जिससे उसे फोन आया था। 

इसके बाद पुलिस ने गैंग के सदस्यों को उसी नंबर पर फोन करके बाकी की रकम लेने को कहा। जब आरोपी आए तो उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन, 5 हजार रुपये कैश और 1 दो पहिया वाहन बरामद किया गया है। कोथनूर पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed