फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   father threw acid on daughter in UP Bijnor

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता बना दरिंदा, बेटी को तेजाब से जलाया

Tue, 06 Dec 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर 
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर  Updated Tue, 06 Dec 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
father threw acid on daughter in UP Bijnor
तेजाब से झुलसी युवती अस्पताल में दाखिल

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक पिता ने दरिंदगी की हदें पार कर डाली जब उसने अपनी बेटी को बेरहमी से खत्म करने की कोशिश की। लड़की की गलती महज इतनी थी कि वह पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से प्यार करती थी। बेटी के प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता ने पहले उसका गला घोंटा और बाद में उस पर तेजाब फेंक कर फरार हो गया।

विज्ञापन


दरअसल, पिता ने गला घोंटने के बाद उसे मरा समझकर बेसुध हालत में नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर गांव गुलालवाली के पास फेंक दिया। पहचान मिटाने के लिए उस पर तेजाब भी डाला गया। बेटी को इस हालत में छोड़कर पिता भाग गया। बाद में कुछ लोगों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तेजाब से बेटी की दाएं आंख की रोशनी चली गई और दूसरी की रोशनी कम हो गई। वह 50 प्रतिशत तक झुलस गई है।
विज्ञापन


रामपुर जिले के स्वार थाना क्षेत्र के गांव मचरासी निवासी रईस की 17 वर्षीय पुत्री फरहीन और उसके घर के सामने रहने वाले युवक में प्रेम संबंध हो गए थे। दोनों चोरी छिपे मिलते थे। किशोरी के परिजनों को जब इस बात का पता चला, तो उन्होंने छह माह पहले किशोरी को काशीपुर के विजय नगर नई बस्ती निवासी मामा नन्हे के घर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने प्रेमी को भी जेल पहुंचाया था

father threw acid on daughter in UP Bijnor
एसिड अटैक

नन्हे की भाभी शायरा के मुताबिक दो माह पहले किशोरी पिता के घर गई और वहां से अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पिता ने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी बाद में  प्रेमी को जेल जाना पड़ा। इस घटना के बाद किशोरी को परिजनों ने मामा के घर छोड़ दिया गया। रविवार को किशोरी का पिता रईस काशीपुर अपने साले नन्हे के घर गया।

नन्हें से फरहीन को अपने साथ ले जाने को कहा। मामा और मामी ने फरहीन को रईस के साथ भेज दिया। नन्हें रोडवेज बस स्टैंड तक फरहीन को छोड़ने आया। इसी दौरान पिता ने अपने साथी नबी हसन को स्टैंड पर बुलाया और उसे घर ले जाने के लिए पिकअप में बैठा लिया।

फरहीन के मुताबिक रास्ते में पिता ने उसका गला घोंटा जिससे वह बेसुध हो गई। ऐसी हालत में ही उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजाब उड़ेला। बाद में फरहीन को मरा समझकर नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव गुलालवाली के पास फेंककर फरार हो गया। कुछ ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस किशोरी को पहले समीपुर और बाद में जिला अस्पताल भर्ती कराया। यही पर गंभीर हालत में झुलसी किशोरी ने नायब तहसीलदार को बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed