{"_id":"589c1fb14f1c1bc15537ab68","slug":"father-kills-son-after-he-helped-mother-in-their-fight-in-allahabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़ाई में मां का साथ दिया तो पिता ने बेटे को दी खौफनाक सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़ाई में मां का साथ दिया तो पिता ने बेटे को दी खौफनाक सजा
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Thu, 09 Feb 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से दर्दनाक घटना सामने आई है। एक पिता ने लड़ाई में मां का साथ देने पर बेटे को खौफनाक सजा दे दी है। दरअसल, पिता ने बेटे का कत्ल कर दिया है और इस आरोप में कोर्ट ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
यह घटना पइंसा थाना क्षेत्र के उदिहिन में वर्ष 2013 में हुई थी। पत्नी का पक्ष लेने पर बेटे को पिता ने चाकू से मारा था। अभियोजन के अनुसार आठ जनवरी वर्ष 2013 को उदिहिन निवासी दिनेश (23) की उसके पिता हीरालाल ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। दिनेश घर में विवाद होने पर अपनी पत्नी कांति देवी का पक्ष ले रहा था।
विज्ञापन
इसी बात से नाराज होकर पिता ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। घटना की जानकारी होने पर दिनेश के ससुर शंकरलाल निवासी बेला फतेहपुर ने पइंसा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज करके पइंसा थाने की पुलिस ने आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
पत्नी ने बयान में की पूरी कहानी बयां
Murder
विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय भेजा गया। इस मामले की सुनवाई बुधवार को अपर जिला जज चतुर्थ महेश कुमार कुशवाहा की अदालत में हुई। शासकीय अधिवक्ता तीरथ सिंह यादव ने वादी समेत कुल सात गवाहों को पेश किया। दिनेश की पत्नी कांति देवी ने भी बयान दिया। उभय पक्षों को सुनने के बाद अपर जिला जज ने पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन किया। हत्या का आरोप हीरालाल पर साबित हुआ। दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने हीरालाल को उम्र कैद की सजा सुनाई।