फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   father-in-law molested his daughter-in-law after son death

पति की मौत पर ससुर बना असुर, प्रोफेसर बहू को कमरे में बंद किया और....

Mon, 07 Aug 2017 03:07 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Mon, 07 Aug 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
father-in-law molested his daughter-in-law after son death
पति की मौत के बाद ससुर ही प्रोफेसर बहु के लिए असुर बन गया। कमरे में बंद कर जो हरकत की, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना, भोपाल के पिपलानी इलाके में हुई। यहां खंडवा निवासी महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज खंडवा में प्रोफेसर हैं। उसकी शादी अभिनव होम्स खजूरी कलां निवासी ओमप्रकाश ताम्रकार के बेटे के साथ हुई थी। उनका एक बेटा भी है , जो पहले सेंट जेवियर स्कूल गोविंदपुरा में पढ़ता था।  पुलिस को दी शिकायत में महिला प्रोफेसर ने बताया कि पति की मृत्यु होने के बाद वह खंडवा में अपने बेटे के साथ रहने लगी है। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने बेटे का स्कूल में प्रवेश खंडवा में ही करवा दिया है। उनको स्कूल की ओर से टीसी लेने के लिए शनिवार को सेंट जेवियर स्कूल के प्रिंसीपल ने बुलाया था। वह स्कूल पहुंची , तभी उनके ससुर ओमप्रकाश ताम्रकार भी आ गए। वह अपनी बहू को बात करने के बहाने खजूरी कलां स्थित अभिनव होम्स मकान पर ले गए। जहां ससुर ने महिला को एक कमरे में बंद कर उनके साथ मारपीट की। महिला का कहना है कि भगवान ऐसा ससुर किसी को न दे। महिला ने किसी तरह से सीएसपी गोविंदपुरा और टीआई पिपलानी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देकर मौके पर बुलाया। दोनों अफसरों ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित थाने लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed