फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   father gives poision to his and self son after not return wife in hardoi

मायके से नहीं लौटी पत्नी तो बाप ने बेटे को दिया जहर, खुद भी खाया

Sun, 20 Aug 2017 01:36 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
father gives poision to his and self son after not return wife in hardoi
फाइल
हरदोई के कासिमपुर में गुस्सा कर मायके गई पत्नी के नहीं लौटने से परेशान युवक ने दो साल के बच्चे को जहर देकर खुद भी खा लिया। हालत खराब देख परिजनों ने दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां पहुंचाया। यहां बेटे की मौत हो गई। पिता को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहसार गांव के हरिहर सिंह के पुत्र वीरू सिंह (28) का शुक्रवार को पत्नी गीता सिंह से विवाद हुआ तो वह तीनों बच्चों को लेकर उन्नाव के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के कलवारी गांव स्थित मायके चली गई। वीरू शनिवार को पत्नी को मनाने की खातिर बाइक से कलवारी पहुंचा। 
विज्ञापन


यहां फिर दोनों में विवाद हुआ और गीता ने साथ चलने से इनकार कर दिया। इस पर वीरू दो वर्षीय पुत्र आयुष को लेकर लौट पड़ा। रास्ते में कहीं से जहरीला पदार्थ खरीदा। दोपहर बाद बेहसार के बाहर स्थित एक धार्मिक स्थल के पास पहले आयुष को जहर खिलाकर खुद खा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरू बाइक से लड़खड़ाते हुए घर पहुंचा और घरवालों को घटनाक्रम बताकर दरवाजे पर ही गिर पड़ा। उस समय दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन दोनों को मल्लावां सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने आयुष को मृत घोषित कर दिया।


वीरू की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कासिमपुर एसओ संजय मौर्या ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed