फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   family not agree for love marriage young man raised the horrific step

भाई की साली पर आया दिल, राजी न हुए घरवाले तो उठाया खौफनाक कदम

Tue, 24 Oct 2017 03:37 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Tue, 24 Oct 2017 03:37 PM IST
 family not agree for love marriage young man raised the horrific step
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक युवक को अपने भाई की साली से प्यार हो गया, लेकिन घर वाले शादी को राजी नहीं हुए। फिर युवक ने ऐसा कदम उठाया की परिवार में कोहराम मच गया।



घटना अलीगढ़ के नगला पटवारी इलाके की है। सोमवार शाम एक युवक ने अपने भाई की साली से निकाह की जिद में खुद का गला काट लिया और जान देने की कोशिश की। युवक को आनन-फानन में जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।


ये भी पढ़ें- एकतरफा प्यार में युवती से बोला युवक, शादी नहीं करोगी तो गोली मार दूंगा
विज्ञापन


क्वार्सी के नगला पटवारी गली नंबर पांच निवासी 26 वर्षीय आबिद का पिछले कुछ समय से अपने भाई की साली से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे निकाह करना चाहता था। मगर परिवार में इस रिश्ते को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी।

ये भी पढ़ें- जिसके प्यार में छोड़ा था घर परिवार, उस प्रेमी ने 10 दिन में ही दिया धोखा

सोमवार दोपहर से ही इस विवाद में घर में कलह चल रही थी। दोपहर बाद युवक ने गुस्से में आकर अपना सिर दीवार में देकर मारा। इसके बाद उसने चाकू से अपनी गर्दन पर वार किया, जिससे वह जख्मी हो गया। खून से लथपथ युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

इधर सूचना पर क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों व पड़ोसियों ने पूछताछ में यही जानकारी दी है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed