फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Family members killed the girl and threw the body into the pond In Gorakhpur

परिजनों ने की हत्या, पुलिस ने भी दिया साथ, लेकिन इस सबूत ने खोल दिया राज

Sat, 23 Sep 2017 10:10 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sat, 23 Sep 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Family members killed the girl and threw the body into the pond In Gorakhpur
फाइल
परिजन अपने मकसद में कामयाब हो गए थे। इस कामयाबी के पीछे पुलिस का भी हाथ था। लेकिन इस एक सबूत ने उन्हें शक के दायरे में ला खड़ा किया। पढ़ें क्या था वो सबूत?...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। खोराबार इलाके के डुमरी गांव में 18 साल की नीलम की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। शव मिलने पर पुलिस की मिलीभगत से घरवालों ने नीलम का अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन घरवालों का एक सबूत ग्रामीणों के हाथ लग गया। 
विज्ञापन


पढ़ें:- सीरियल किलर निकला प्रेमी तो गर्लफ्रेंड कुछ ऐसा बोली, पुलिस भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक डुमरी गांव के रमाशंकर चौधरी की बेटी नीलम चौधरी रहस्यमय हालत में 18 सितंबर को लापता हो गई थी। 21 सितंबर को घर के बगल तालाब से शव बरामद होने के बाद पिता ने एक नई कहानी गढ़ दी। 

आरोप है कि पिता ने प्रधान की मदद से पुलिस को अपने प्रभाव में ले लिया और फिर तालाब में डूबने से मौत साबित कर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। शुक्रवार की सुबह एसएसपी को इसकी जानकारी ग्रामीणों ने दी। एसएसपी के आदेश पर सीओ कैंट मौके पर पहुंच गए। 

Family members killed the girl and threw the body into the pond In Gorakhpur
फाइल
पुलिस ने गांव वालों के बयान के बाद खोराबार इंस्पेक्टर की तहरीर पर केस दर्ज किया। पिता रमाशंकर समेत अन्य घरवालों पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गांव में शव पाए जाने के बाद ही चर्चा थी कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। जानकारी होने पर ही घरवालों ने हत्याकर शव को फेंक दिया था। 

नीलम का शव पाए जाने के बाद ही हत्या की बात सामने आई थी। उसके नाक और मुंह से खून भी निकला मिला था लेकिन पुलिस मामले को रफा-दफा करने में जुट गई थी। खुद खोराबार इंस्पेक्टर भी इसे डूबकर मरना बताकर शव को घरवालों को सौंप दिया था। 

पढ़ें:- मना करने पर भी बॉयफ्रेंड से मिलने से नहीं रुकी बहन, भाई ने दी खौफनाक सजा

एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद ही पुलिस बैकफुट पर आई और फिर हत्या का केस दर्ज किया। अब पुलिस की यह नाकामी ही उसके लिए ही परेशानी बन सकती है क्योंकि शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। इससे पुलिस को सबूत जुटाने में मशक्कत करनी होगी।

एसएसपी का कहना है कि गांव वालों ने मौत की वजह को लेकर सवाल उठाया था। घरवालों पर हत्या और साक्ष्य को छिपाने का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed