{"_id":"596c8fe14f1c1b4f658b4629","slug":"fake-paytm-executive-cheats-badminton-coach-of-97k-rupees-in-gurgaon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जैसे ही लिंक पर क्लिक किया,अकाउंट से उड़े एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जैसे ही लिंक पर क्लिक किया,अकाउंट से उड़े एक लाख
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल
Updated Mon, 17 Jul 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी की बढ़ रहीं घटनाएं
डिजिटल लेनदेन के जमाने में ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अगर आप भी मोबाइल वॉलेट से लेनदेन करते हैं, तो सावधान हो जाइए। ऐसा ही गुड़गांव के बैडमिंटन कोच से करीब एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
आरोपी ने खुद को पेटीएम का एग्जीक्यूटिव बताकर ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला गुड़गांव के सेक्टर-9 का है। ठगी के शिकार हुए राजेश शर्मा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि शाम के समय उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई।
फोन करने वाले ने खुद को मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम का एग्जीक्यूटिव बताया। उसने बताया कि केवाईसी को अपडेट करने के लिए वो कुछ जानकारी चाहता है, ताकि उनकी क्रेडिट लिमिट को पांच लाख रुपये तक किया जा सके।
विज्ञापन
शर्मा ने बताया कि उस व्यक्ति के पास मेरे पेटीएम अकाउंट से जुड़ी सभी जानकारियां थीं। फोन करने वाले व्यक्ति के पास मेरे आईडी नंबर के अलावा पिछले ट्रांजैक्शन की सारी जानकारी थी। मुझे उसकी बातचीत से कुछ शक हुआ और मैंने फोन काट दिया।
इसके थोड़ी ही देर बाद पेटीएम से कई ईमेल आने शुरू हो गए। शर्मा ने आगे बताया कि आए हुए एक मेल पर उन्होंने जैसे ही क्लिक किया, तो एक नई वेबसाइट का पेज खुला और कुछ घंटों में उनके अकाउंट से 97 हजार 360 रुपये कट गए।
शर्मा को तबतक समझ आ चुका था कि वो ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके हैं। शर्मा ने पेटीएम को भी इस बात की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने कहा कि हमने इस तरह की कोई भी जानकारी नहीं मांगी और न ही क्रेडिट लिमिट बढ़ाने की कोई योजना उनके यहां संचालित हो रही है।
अगले दिन राजेश शर्मा ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जहां से मामले को साइबर सेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन ठगी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।