{"_id":"570095264f1c1b9d02f002b2","slug":"engineering-students-arrested-blackmailed-over-200-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाला इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
200 लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाला इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार
एजेंसी/ हैदराबाद
Updated Sun, 03 Apr 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
फेक फेसबुक आईडी से करता था ब्लैकमेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र में पुलिस ने एक इंजीनियरिंग छात्र को पिछले साल सितंबर में फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिये करीब 200 लड़कियों की फोटो एकत्रित करने और दोस्त बनाने के बाद उनसे पैसे उगाही करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस छात्र को एक बार फिर इसी अपराध में गिरफ्तार किया है। पुलिस की विज्ञप्ति में कहा गया कि हैदराबाद के साइबर सेल ने शुक्रवार को बीटेक के थर्ड ईयर के छात्र अब्दुल माजिद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि माजिद फेसबुक के जरिये कथित रूप से लड़कियों को अपमानजनक, अश्लील और धमकी भरे संदेश भेजता था। वह लड़कियों को उनकी न्यूड फोटो भेजकर ब्लैकमेल भी करता था। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन