फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   encounter between security forces & terrorists in Awneera village of jammu and kashmir

J&K: शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद, 3 आतंकी मारे

Sun, 13 Aug 2017 03:02 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Aug 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
encounter between security forces & terrorists in Awneera village of jammu and kashmir
भारतीय सेना

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। साथ ही दो आतंकियों के भी मारे जाने की खबर है। आतंकियों को मौके से भागने में मदद के लिए लोगों द्वारा प्रदर्शन भी किया गया । सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। 

विज्ञापन

   


एहतियातन शोपियां और कुलगाम में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। कुलगाम के ग्रेटबल और कोइमूह में भी कासो चलाया गया। जिले के अवनीरा गांव में शनिवार शाम को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सेना की 3 आरआर, 55 आरआर और सीआरपीएफ द्वारा इलाके में संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार पांच आतंकियों का ग्रुप मौके पर मीटिंग के लिए पहुंचा था। घेरा सख्त होता देख वे दो ग्रुपों में बंट गए। एक ग्रुप में दो तथा दूसरे में तीन आतंकी बंटकर मस्जिद के पास वाले मकान में छिप गए। यहां से वे लगातार सुरक्षा बलों पर फायरिंग करते रहे। इस बीच अफवाह फैली कि सुरक्षा बलों ने मस्जिद उड़ा दी है जिससे नागरिक और उत्तेजित हो गए।

बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि मस्जिद को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है। आतंकी मस्जिद से सटे मकान में छिपे हैं। जिस मकान में दो आतंकी छिपे थे उससे फायरिंग आनी बंद हो गई। इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि या तो आतंकी मारे गए या फिर भाग निकले हैं। दूसरे मकान से लगातार फायरिंग की जा रही है।

ईजी मुनीर खान ने मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने और पांच जवानों के घायल होने की पुष्टि की है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। 

इलाके में घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई किए जाने से मुठभेड़ शुरू हो गई।
जैसे ही आस-पास के इलाकों में आतंकियों के छिपे होने और मुठभेड़ की खबर फैली तो लोगों द्वारा प्रदर्शन शुरू कर दिया गया।

मुठभेड़ स्थल की ओर बढ़कर उन्होंने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए।

त्राल में सेना का घेरा तोड़कर फरार हुए आतंकी

encounter between security forces & terrorists in Awneera village of jammu and kashmir
भारतीय सैनिक

वहीं दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में शुरू हुआ सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान करीब 19 घंटे के बाद शनिवार को खत्म हुआ। अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी फरार होने में सफल रहे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अंसार गजवातुल हिन्द के मोस्ट वांटेड आतंकी जाकिर मूसा के पैतृक गांव नूरपोरा-त्राल में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद शुक्रवार को गांव के पीर मोहल्ला, डांगरपोरा और शेख मोहल्ला में सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान छेड़ा गया। लेकिन ऑपरेशन शुरू होते ही लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

इस बीच मूसा के फंसे होने की अफवाह फैली थी, लेकिन पुलिस के अनुसार वह मौजूद नहीं था। दो स्थानीय आतंकी मौजूद थे, जो अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहे। अधिकारी के अनुसार करीब 19 घंटे तक चला यह अभियान शनिवार सुबह 8:15 बजे खत्म हुआ।

​इस बीच शनिवार दोपहर जिले के त्रिचल गांव में आतंकियों की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान छेड़ा गया लेकिन इस दौरान भी लोग सड़कों पर उताकर प्रदर्शन करने लगे। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इलाके में आतंकियों का कोई सुराग हाथ न लगने पर ऑपरेशन को स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed