{"_id":"59eb34db4f1c1b8d698b6d49","slug":"elderly-woman-murdered-after-robbery-in-badaun-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर से बह रहा था खून, दरवाजा खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के अंदर से बह रहा था खून, दरवाजा खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
Updated Sat, 21 Oct 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठीक थाने के सामने एक घर के अंदर से खून बह रहा था। जब घर का दरवाजा खोलकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए घर के अंदर ऐसा क्या था।
घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की है। उघैती थाने के ठीक सामने कुछ कदम की दूरी पर घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला भूदेवी की दिवाली की रात हत्या कर दी गई। हत्यारे घर में रखे 50 हजार रुपये नकद और जेवर लूटकर ले गए।
पढ़ें:- रेप के बाद नाबालिग के साथ हैवानियत, इस हालत में शव देख सिहर गई पुलिस
पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाला वृद्धा का पौत्र शुक्रवार दोपहर जब खाना देने वहां पहुंचा तो उसने शव देखा। वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठुसा हुआ था और दोनों हाथ बंधे हुए थे। हाथों की नसें कटी हुई थीं। हत्यारों का अभी सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
उघैती थाने के ठीक सामने जिस मकान में 70 वर्षीय भूदेवी का शव मिला, वह जगह उघैती गर्वी कहलाती है। मकान में अकेली रहने वाली भूदेवी के पति जोरावर की मौत हो चुकी है। उनके दोनों बेटे लालाराम और कल्लू अलग दूसरे मोहल्ले में रहते हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
भूदेवी के लिए खाना रोजाना उनके बेटे या उनके बच्चे पहुंचाते थे। शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे पौत्र नीरज खाना देने पहुंचा तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। नीरज ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
नीरज ने जाकर चाचा लालाराम को बताया। लालाराम ने भी आकर कई बार आवाज लगाई। इस बीच आसपास के लोग जमा हो गए। फिर लालाराम दीवार कूदकर घर के अंदर पहुंचे तो उनकी मां भूदेवी बरामदे में चारपाई पर मृत पड़ी थीं।
पढ़ें:- प्रेमी के साथ थी विवाहिता, मौके पर पहुंच गया पति और फिर....
उनके मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। हाथ रस्सी से बंधे हुए थे और दोनों हाथों की नसें कटी हुई थीं। खबर मिलने पर उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भूदेवी के छोटे बेटे लालाराम की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और लूटपाट की तहरीर दी गई है।
लालाराम के मुताबिक हत्यारे 50 हजार रुपये नकद और सोने के पांच-छह जेवर लूटकर ले गए। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत है। एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह व सीओ बिल्सी ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। परिवारीजनों के मुताबिक भूदेवी की हत्या लूट के इरादे से की गई होगी।