{"_id":"5ad2d9524f1c1b46098b49dd","slug":"eighth-class-girl-gang-raped-on-gunpoint-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: 8वीं क्लास की छात्रा से बंदूक की नोक पर दो दिनों तक गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झारखंड: 8वीं क्लास की छात्रा से बंदूक की नोक पर दो दिनों तक गैंगरेप
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में कक्षा 8वीं की एक छात्रा का करीब दो दिनों तक गैंगरेप किया गया है। घटना गुमला जिले की है, जहां तीन सिरफिरों ने जंगल ले जाकर नाबालिग लड़की को अपना शिकार बनाया। घटना उस वक्त सामने आई है, जब राज्य के गर्वनर ने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा गंभीरता से उठाया था।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसे 31 मार्च को बाइक पर अगवा किया था। इसके बाद वे वहां से उसे पास के जंगल ले गए और वहां उसका रेप करने लगे। दो दिनों के बाद वे उसे गांव में वापस छोड़ गए और धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला तो इसका अंजाम ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
पीड़िता करीब 13 दिनों तक इस खौफनाक सच को मन में छुपाए बैठी थी, लेकिन उसे ये बात अंदर ही अंदर खाए जा रही थी। हार कर उसने परिजनों को दर्दनाक आपबीती बयां की। परिजनों की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू के कठुआ में हुई रेप वारदातों ने महिलाओं की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्नाव मामला इसलिए तूल पकड़ चुका है, क्योंकि इसमें सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक का नाम उछला है।