{"_id":"576a39d44f1c1b3743b4804b","slug":"eight-year-old-raped-by-neighbour-in-air-force-colony-of-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एयरफोर्स कॉलोनी में आठ साल की मासूम से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी: एयरफोर्स कॉलोनी में आठ साल की मासूम से दुष्कर्म
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में इलाहाबाद के बमरौली एयरफोर्स कॉलोनी में आठ साल की मासूम को पड़ोस में रहने वाला फॉलोअर जंगल में उठा ले गया। उसने बच्ची का मुंह दबाकर रेप किया। घर पहुंचकर बच्ची ने पूरी कहानी बताई तो कॉलोनी में खलबली मच गई। मामला एयरफोर्स के अफसरों तक पहुंचा तो आरोपी फॉलोवर को पकड़कर धूमनगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बमरौली एयरफोर्स परिसर में एक युवक संविदा पर फॉलोवर है। वह परिसर में बने सर्वेंट क्वार्टर में परिवार समेत रहता है। बगल में अन्य फॉलोवर भी रहते हैं। आरोप है कि उसकी आठ साल की बेटी को सोमवार शाम को बगल में रहने वाला फॉलोवर विजय कुमार बहला फुसलाकर विद्या किरण स्कूल के पीछे स्थित जंगल में उठा ले गया। जंगल में उसने मासूम के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
दुराचार के बाद बच्ची को किसी को कुछ न बताने की धमकी भी दी। डरी सहमी बच्ची रोते हुए घर पहुंची। रोते हुए अपने साथ हुई दरिंदगी की बात मां को बताई तो वह आग बबूला हो गई। मां ने बेटी के साथ हुई घटना की शिकायत एयरफोर्स के अफसरों से की। तब एयरफोर्स के लोगों ने आरोपी फॉलोवर विजय कुमार को पकड़कर धूमनगंज पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता के मां की तहरीर पर आरोपी विजय कुमार के खिलाफ धूमनगंज पुलिस ने मुकदमा लिख लिया है। सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया।