फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Doctor arrested in Mumbai for sexualy assault 21 year old model

मुंबई में 21 वर्षीय मॉडल से दुष्कर्म के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

Thu, 09 May 2019 08:38 AM IST
Shilpa Thakur क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 09 May 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
Doctor arrested in Mumbai for sexualy assault 21 year old model
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

मुंबई में एक 21 वर्षीय मॉडल का कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक 55 वर्षीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों की मुलाकात उस वक्त हुई जब पीड़ित महिला एक टेलीविजन सीरियल में काम कर रही थी। डॉक्टर और मॉडल साथ में रहते थे।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र बदगूजर का कहना है, "हमने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में अभी जांच की जा रही है।"

आरोपी डॉक्टर एक दवा की कंपनी में काम करता है। आरोपी डॉक्टर को 10 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। रविवार को आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी हुई है। अपनी शिकायत में मॉडल ने कहा है कि वह अपने दोस्त की मदद से स्किन के इलाज के लिए 2017 में डॉक्टर से मिली थी। उसकी डॉक्टर से दोस्ती हो गई और उसी बीच डॉक्टर ने उससे दुष्कर्म किया। वहीं डॉक्टर ने कुछ अश्लील तस्वीरें भी क्लिक कीं और उन्हें लेकर ब्लैकमेल करता रहा।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई पुलिस ने आरोपी से पूछताछ भी की। मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि बीते हफ्ते इस मामले की शिकायत वर्सोवा पुलिस को मिली थी। जिसके बाद डॉक्टर को गिरफ्तार कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed