फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   dera chairperson vipasana account seized after sit interrogation

डेरे के 90 अकाउंट सील, 3 से मिले 68 करोड़, विपश्यना के जवाब से SIT नाखुश

Wed, 20 Sep 2017 09:12 AM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
amarujala.com, Presented by: अरविंद Updated Wed, 20 Sep 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
dera chairperson vipasana account seized after sit interrogation
Vipasana

हनीप्रीत का सुराग ढूंढने के लिए डेरा चालक विपासना से पूछताछ के बाद स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) संतुष्ट नहीं है। एसआईटी ने फिर से पूछताछ करने की बात कही है। गौरतलब है कि विपासना के 90 से ज्यादा खातों को सील कर दिया गया है और तीन खातों से 68 करोड़ रुपये बरामद किये गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत इंसां का सुराग लगाने के लिए एसआईटी ने विपासना इंसां से पूछताछ की थी, जिसमें उन्होंने हनीप्रीत को लेकर कई बातें बताईं। डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना को आखिरकार जांच एजेंसी के समक्ष पेश होना पड़ा।
विज्ञापन


पढ़ें: SIT ने विपासना से पूछे 50 सवाल, हनीप्रीत से जुड़ी कई जानकारियां सामने आईं
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को हुडा पुलिस चौकी में एसआईटी इंचार्ज डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने विपासना से सवा तीन घंटे पूछताछ की थी। एसआईटी ने विपासना से पूछताछ के लिए 50 सवालों की लिस्ट बनाई थी। पूछताछ के दौरान विपासना ने अधिकतर सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया, खासकर हनीप्रीत के बारे में। 

SIT से बहुत बातें छिपाई हनीप्रीत ने

dera chairperson vipasana account seized after sit interrogation
हनीप्रीत इंसां

एसआईटी अधिकारियों को लग रहा है कि विपासना काफी कुछ छिपा रही है। जांच अधिकारी एवं एसआईटी इंचार्ज डीएसपी कुलदीप ने विपासना से सबसे पहले सवाल किया कि डेरा के खिलाफ 22 केस दर्ज हैं, इनमें डेरा और आपकी क्या भूमिका है?

करीब 135 सवालों वाली पूछताछ के बाद पुलिस के मुताबिक जो जवाब विपासना से मिले हैं, उन्हें वेरीफाई किया जा रहा है। यह पूछताछ की कार्रवाई एसआईटी के डीएसपी कुलदीप बैनीवाल की टीम ने सिरसा की हुडा पुलिस चौकी में बंद कमरे में अंजाम दी।

पढे़ं: SIT के सामने पेश हुईं डेरा चेयरपर्सन विपासना, 3 घंटे से ज्यादा चली पूछताछ

इससे पहले रविवार को भी धारा 160 के तहत नोटिस देकर पूछताछ के लिए विपासना को तलब किया गया था, लेकिन अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देकर वह पूछताछ के लिए नहीं आईं थी।

मगर सोमवार को वह पूछताछ के लिए पहुंची। गहन पूछताछ करीब सवा तीन घंटे तक चली। सूत्रों के मुताबिक विपासना को एक बार फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed