फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   deputy sp murdered wife's lover in up's moradabad

इज्जत के बाद दौलत खोने के डर से डिप्टी एसपी ने कराया पत्नी के प्रेमी का मर्डर

Thu, 09 Feb 2017 12:52 PM IST
अभिषेक सिंह
अभिषेक सिंह Updated Thu, 09 Feb 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
deputy sp murdered wife's lover in up's moradabad

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक डिप्टी एसपी ने अपनी पत्नी के प्रेमी का कत्ल करवाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक डिप्टी एसपी प्रकाश राम आर्य ने कत्ल के लिए शॉर्प शूटर हायर किए थे। मारे जाने वाले व्यक्ति का नाम विशाल विलियम्स है जो कि रेलवे के एप्रेंटिस टेक्नीशियन था। बताया जा रहा है कि डिप्टी एसपी की पत्नी और विशाल के बीच अवैध संबंध थे और इसी की नाराजगी में इसी खूनी खेल को अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन


इस केस में बड़ा खुलासा हुआ कि मर्डर के लिए डिप्टी एसपी प्रकाश राम आर्य यूं ही तैयार नहीं हुआ। उसे अब पत्नी को खोने के डर के साथ साथ कंगाल होने का भी डर सता रहा था, क्योंकि वर्दी के रौब में की गई ‘काली कमाई’ के बल पर उसने उत्तराखंड में करोड़ों रुपये के प्लॉट और फ्लैट्स पत्नी के नाम ही खरीदे हैं।
विज्ञापन


उसकी पत्नी नीरू आर्य उर्फ डॉली ने पति से तलाक के लिए ऊधमपुर कोर्ट में अर्जी डाल दी थी। तलाक के बाद वह अपने प्रेमी विशाल विलियम्स से शादी करने वाली थी, जिससे उसका पति कंगाल हो जाता। इसलिए उसने विशाल के मर्डर की स्क्रिप्ट लिख दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल में कैद है लवस्टोरी का हर किस्सा

deputy sp murdered wife's lover in up's moradabad

विशाल के मर्डर के  बाद उसके पास मिले मोबाइल को पुलिस ने खंगाला तो उसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग में विशाल और डॉली की लव स्टोरी के बारे में हर किस्से का जिक्र है। यहीं से पुलिस को पता चला कि वारदात में डिप्टी एसपी का हाथ है, क्योंकि उसकी पत्नी तलाक लेने के बाद विशाल से शादी करने की तैयारी में थी। 15 दिन से वह तलाक देने के लिए डिप्टी एसपी पर दबाव बना रही थी, लेकिन वह तलाक नहीं दे रहे थे।

बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त भी विशाल डॉली से बात कर रहा था, वह प्रेम प्रसंग से जुड़ी बात होने के कारण दोस्तों के बीच से उठकर अकेले में बात करने के लिए कैंटीन से बाहर आ गया था। इस दौरान उसे फोन पर बात करते देख हमलावर आ गए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

‘विशाल मेरे जेठ के लड़के से सतर्क रहना, मार सकता है’

deputy sp murdered wife's lover in up's moradabad
Murder

सूत्रों की मानें तो विशाल के मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग में एक बात यह भी कैद हुई है कि विशाल को डिप्टी एसपी प्रकाश राम आर्य और उसका भतीजा रमेश राम उसे मारने की फिराक में लगे थे। डॉली से मिलने के लिए विशाल रुद्रपुर स्थित फ्लैट पर जाता था, यहां पर डिप्टी एसपी ने पत्नी की निगरानी के लिए भतीजे को रखा था।

भतीजे से बचकर कई बार डॉली ने विशाल से रुद्रपुर में मुलाकात की थी, इस दौरान जब वह वापस आ रहा था तो डिप्टी एसपी की पत्नी ने उससे कहा था कि मेरे जेठ के लड़के से सतर्क रहना, वह तुम्हें मार सकता है। वह मुझ पर निगरानी रखता है, उसे पता नहीं चलना चाहिए कि हम मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed