फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Dabangas badly beat the woman In Pilibhit

महिला ने गाली गलौज करने से रोका था, बदला लेने के लिए घर में घुसे दबंगों ने की हैवानियत

Thu, 31 Aug 2017 09:35 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Thu, 31 Aug 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Dabangas badly beat the woman In Pilibhit
फाइल
एक महिला को दबंगों को गाली गलौज करने से रोकना भारी पड़ गया। दबंगों ने महिला के साथ जमकर हैवानियत की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पीलीभीत में घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज कर रहे दबंगों को रोकना एक महिला को महंगा पड़ा। आरोपियों ने विरोध करते ही महिला के घर में घुसकर पिटाई कर दी। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


जहानाबाद थाना इलाके के नवदिया बिसेन गांव निवासी रानीदेवी पत्नी पोशाकी राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात गांव के दबंग किस्म के लोग नशे की हालत में उसके घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज कर रहे थे। पहले तो काफी देर तक इसको अनदेखा किया जाता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Dabangas badly beat the woman In Pilibhit
फाइल
इसके बाद भी शांत न होने पर महिला ने उनको गाली देने से मना किया। इसी बात पर गुस्साकर आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर हमला बोल दिया। उसकी जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के कई लोग आ गए। जिन्होंने बमुश्किल बीच बचाव कराया। 

पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने आरोपियों से परिवार की जान को खतरा जताते हुए तहरीर दी है। जहानाबाद पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed