फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   cousins allegedly committed suicide by jumping in front of train near Tughlakabad railway station

चचेरी बहनों ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, बैग में मिला सुसाइड नोट

Mon, 28 May 2018 11:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 28 May 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
cousins allegedly committed suicide by jumping in front of train near Tughlakabad railway station
सांकेतिक तस्वीर

दो चचेरी बहनों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना रविवार शाम को 6बजे की है। दोनों ने दक्षिण-पूर्व में स्थित तुगलकाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे छलांग लगई थी। पुलिस को मृत शरीर के पास एक बैग मिला जिसमें सुसाइड नोट मौजूद है। डीसीपी (रेलवे) परवेज अहमद का कहना है कि पीड़ितों की पहचान 16 साल की मीनाक्षी और 17 साल की उर्वशी के तौर पर हुई है। भारतीय दण्ड संहिता की धारा 174 के तहत जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम 6 बजे रिपोर्ट हुई थी। दोनों को पास के अस्पताल में ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया, 'एक सुसाइड नोट मिला है। माना जा रहा है कि इसे मीनाक्षी ने लिखा है। इस नोट में उसने अपने पिता सहित परिवार के दूसरे लोगों के इस कदम के लिए माफी मांगी है और उनसे कहा कि वह अपना ध्यान रखें।' इस कदम के पीछे किसी निर्णायक कारण का पता नोट से नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


हालांकि मीनाक्षी के भाई ने पुलिस को बताया कि वह पिछले साल अपनी मां की मौत के बाद से ही तनाव में थी। पुलिस को आशंका है कि आत्महत्या का यह एक संभावित कारण हो सकता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मीनाक्षी को पढ़ाई की वजह से कहीं कोई समस्या तो नहीं थी। उसकी चचेरी बहन की मौत भी जांच के दायरे में है। पुलिस को शक है कि उर्वशी की जान मीनाक्षी को बचाने के चक्कर में गई होगी क्योंकि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों ही लड़कियां गाजियाबाद की रहने वाली थी। पुलिस यह जांच कर रही है कि दोनों गाजियाबाद से तुगलकाबाद कैसे पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed