फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Court has punishment two rape accused to ten years

शादी का झांसा देकर किया रेप, गर्भवती हुई तो किया घिनौना काम, अब भुगता अंजाम

Sat, 28 Oct 2017 11:56 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sat, 28 Oct 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
Court has punishment two rape accused to ten years
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक युवक ने युवती का अपहरण किया, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब वो गर्भवती हो गई तो आरोपी ने अपने जीजा के साथ घिनौना काम किया। 
विज्ञापन


युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के मामले में कोर्ट ने साले बहनोई को दस-दस साल की सजा सुनाई है और जुर्माना भी लगाया है। मामला पटवाई थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। 

पढ़ें:- 3 महीने तक लड़की को बनाया बंधक, पांच युवक वीडियो बनाकर करते रहे दरिंदगी
विज्ञापन


रामपुर के पटवाई इलाके के गांव की युवती ने पटवाई थाने में 12 जून 2014 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका आरोप है कि उसे गांव का एक युवक अपने साथ ले गया। निकाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसे बंधक बनाकर छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। जब निकाह के लिए दबाव बनाया गया, तो मुकर गया। गांव में पंचायत भी हुई। युवती का आरोप है कि युवक के साथ उसके बहनोई ने दुष्कर्म किया। 

Court has punishment two rape accused to ten years
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र
जब वह गर्भवती हो गई, तो इन लोगों ने उसका गर्भपात करा दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में सहविया कला गांव निवासी असलम, मिलक के क्योरार निवासी रफीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। 

पढ़ें:- रेप केस में फंसा एक और बाबा, महिला संग शारीरिक संबंध बनाते वीडियो वायरल

दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने सहविया कला गांव निवासी असलम, जबकि मिलक के क्योरार गांव निवासी उसके बहनोई रफीक को दस-दस साल की कैद और 29 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed