फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   countrie's top chain snatcher who is from mumabi used to follow instructions of his mother in law

सास की कठपुतली है ये टॉप चेन स्नेचर, जानें इसकी कहानी

Thu, 11 May 2017 02:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 11 May 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
countrie's top chain snatcher who is from mumabi used to follow instructions of his mother in law
दामाद नासिर खान - फोटो : mumbai mirror

सास के दामाद को दबा कर रखने का मामला मुंबई से सामने आया है। देश के टॉप स्नेचर सास के इशारों पर वारदातों को अंजाम देता है। कथित रूप से बड़ा स्नेचर माने जाने वाले नसीर खान उर्फ समीर अली दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। खान का चेन स्नेचिंग का तरीका अलग है। वो पीड़ित महिलाओं के संपर्क में बतौर पुलिस वाला बनकर आता था और बाद में मौका पाकर उन्हें लूट लेता था।

विज्ञापन


चौंका देने वाली बात है कि खान अपनी सास के इशारों पर चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। मुंबई के अम्बीवली में रहने वाले खान ने खुलासा किया कि उसकी सास मामा देश में चोरियों की वारदातों को अंजाम को देने के लिए कथित तौर पर बड़ा नेटवर्क चला रही है। पुलिस ने दावा किया है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्त में लिया जाएगा।
विज्ञापन


मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक अपने क्राइम नेटवर्क को चलाने के लिए सास मामा की अलग ख्वाहिशें रही हैं। खान ने बताया कि सास ने इसी शर्त पर अपनी बेटी से उसकी शादी की थी कि वो चेन स्नेचिंग कर पाता है या नहीं। साथ ही सास मामा खुद तीन शादियां कर चुकी हैं, जिनमें से उसके दो पति अभी सलाखों के पीछे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग्स का आदी बनाकर सास ने करवाए कई कांड

countrie's top chain snatcher who is from mumabi used to follow instructions of his mother in law

पुलिस ने बताया कि इनका गैंग भारत के बड़े हिस्से जैसे बंगलूरू, कोलकाता, दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, थाण और नवी मुंबई में फैला हुआ है। नासिर के खिलाफ करीब 40 मामले दर्ज हैं और साल 2014 में उसे गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन वो जमानत पर बाहर आ गया। इसके बाद वो दिल्ली में ही अपने गैंग को चलाने लगा।

खान की सास मामा ने ड्रग्स की लत से उसे अपने चंगुल में फंसा रखा था। वो उसे ड्रग्स के लिए रोज 2000 रुपये देती थी। साथ ही वो एयर टिकटे बूक करके उसे दूसरे राज्यों में हवाले की रकम लेने के लिए भी भेजती थी। पुलिस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed