कर्नाटक में शख्स को बुरी तरह पीटने और धमकाने वाले कांग्रेसी विधायक के बेटे ने किया सरेंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक कांग्रेस के विधायक एनए हैरिस के बेटे मोहम्मद हैरिस नालापड ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। 24 साल के नालापड के खिलाफ रेस्टोरेंट में एक शख्स को बुरी तरह से पीटने और अस्पताल में जाकर धमकाने का आरोप है। हैरिस युवा कांग्रेस के महासचिव हैं। शनिवार को उन्होंने बेंगलूरू के यूबी सिटी के पब में एक शख्स की बुरी तरह से पिटाई की थी। उसके बाद जब वह शख्स इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा तो वहां जाकर भी उन्होंने उसे धमकाया था।
मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने हैरिस को पार्टी से निकाल दिया है। राज्य में कांग्रेस के अध्यक्ष जी परमेश्वर ने ट्विट कर कहा था- नालापड को 6 सालों के लिए कांग्रेस से निकाल दिया गया है। किसी भी रूप में अत्याचार को कर्नाटक में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिद्धारमैया ने भी ट्विट कर कहा- अपराधियों को पूरी तरह से दंडित किया जाना चाहिए, बेशक वे कोई भी हों। ना ज्यादा और ना ज्यादा कम। मोहम्मद हैरिस के पिता एनए हैरिस सेंट्रल बेंगलुरू की शांतिनगर सीट से कांग्रेस विधायक हैं।
पीड़ित विद्वत के दोस्त वी प्रवीण की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। नालापड ने अपने पांच दोस्तों के साथ 24 साल के पीड़ित की जबानी लड़ाई के बाद पिटाई कर दी थी। हुआ यूं कि विद्वत अपने दोस्त प्रवीण के साथ खाना खाने गया था, पैर में प्लास्टर लगे होने के कारण वह ठीक से नहीं बैठ पा रहा था जिसका नलापड ने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई और इसी बीच नलापड और उसके साथियों ने विद्वत पर हमला कर दिया। पिटाई में उसकी नाक टूट गई और चेहरे और छाती पर चोटें आई हैं।
Karnataka: Congress MLA NA Haris's son Mohammed Haris Nalapad has surrendered. He is accused of allegedly thrashing a man in a pub in Bengaluru's UB City pic.twitter.com/K2iJiTw8M0
— ANI (@ANI) February 19, 2018