फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   complaint registered against Kapil Sharma by MNS leader in Mumbai

'कपिल शर्मा ने नहीं निभाई जिम्मेदार नागरिक की ड्यूटी', शिकायत दर्ज

Wed, 14 Sep 2016 09:40 AM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Sep 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
complaint registered against Kapil Sharma by MNS leader in Mumbai

रिश्वत मांगने के खिलाफ ट्वीट कर विवादों में आए कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कपिल पर आरोप है कि उन्होंने जिम्मेदार नागरिक होने की ड्यूटी नहीं निभाई है। दरअसल, राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि अगर उन पर लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं तो उन्हें तीन साल की जेल हो सकती है।

विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि जब रिश्वत मांगी गई, तो वह चुप क्यों रहे और उन्होंने उसका विरोध करते हुए शिकायत दर्ज क्यों नहीं कराई? इतना ही नहीं कार्यकर्ता संदीप देशपांडे ने अपनी शिकायत को एफआईआर बनाकर जांच करने को कहा है।
विज्ञापन


देशपांडे ने कहा कि कपिल ने रिश्वत मांगने की बात को छुपाया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि उन्होंने जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज नहीं निभाया है। देशपांडे ने बताया कि कपिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 176 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार के अच्छे दिन पर ली थी चुटकी

complaint registered against Kapil Sharma by MNS leader in Mumbai
कप‌िल शर्मा

बताते चलें कि कपिल ने मोदी सरकार के स्लोगन 'अच्छे दिन' पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि बीएमसी अधिकारी ने उनसे पांच लाख रुपये रिश्वत मांगी है और लिखा था कि यह है 'अच्छे दिन'। इसी के बाद विवाद बढ़ गया और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

कपिल के ट्वीट के बाद उन्हें बीएमसी की तरफ से गोरेगांव और वर्सोवा में अवैध निर्माण करने का नोटिस दिया गया है। हालांकि, कपिल ने मदद के लिए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फण्डनवीस से मिलने की मांग रखी है। इतना ही नहीं फड़नवीस ने भी उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed