कॉलेज में छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को नौकरी से निकाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा को उसके ही कॉलेज के एक बाबू ने बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा किसी तरह आरोपी की हैवानियत का शिकार होने से बच गई।
पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है, वहीं कॉलेज प्रबंधन ने बाबू को नौकरी से निकाल दिया है। छात्रा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि कॉलेज के बाबू की उस पर कई महीनों से बुरी नजर थी। 13 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे आरोपी बाबू बहाने से उसे एक क्लास में ले गया।
ये भी पढ़ें- बारात में आए युवक ने बनाया हवस का शिकार, मासूम की हालत देखकर पैरों तले खिसक गई जमीन
क्लास खाली थी। अंदर जाते ही बाबू ने क्लास का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। यह देखकर छात्रा सकपका गई। उसने बाबू से दरवाजा खोलने को कहा। इस पर बाबू ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। बाबू ने कहा कि शोर मचाने पर वह छात्रा का करियर चौपट कर देगा। आरोप है कि इस दौरान ही बाबू दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। छात्रा ने जब शोर मचाना शुरू किया तो बाबू हड़बड़ा गया।
ये भी पढ़ें- स्कूल में 8 साल की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, गुस्साए लोगों ने प्रिंसिपल का किया ये हाल
छात्रा और परिजनों ने घटना के दिन पुलिस से शिकायत नहीं की। गुरुवार को छात्रा ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत करने का निर्णय लिया और खुद तहरीर लिखकर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी रवि शर्मा निवासी नयाबांस के विरुद्ध धारा 342, 354, 376 और 511 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार का कहना है कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजा जाएगा।