नोटबंदी: शख्स की कार से मिले 2 हजार के 10 लाख रुपये, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में नोटबंदी के बाद जहां आम आदमी लाइनों में लग कर पैसे बदल रहा है, वहीं दूसरी तरफ नए नोटों की धांधली धड़ल्ले से चल रही है। मुंबई में एक कार डीलर को 10.20 लाख की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुए शख्स का नाम हरिओम उनेच्छा है और वह एक कार के शोरूम का मालिक है।
चौंका देने वाली बात है हरिओम के पास से दो हजार के नए नोट मिले हैं जिनकी कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है। सीनियर पुलिस इंन्सपेक्टर का कहना है कि उनकी टीम ने शख्स के पास से 10.20 लाख रुपये बरामद किए और इसमें करीब 9 लाख की रकम दो हजार के नए नोटों के रूप में थी।
उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे हैं कि आखिर वह इतने सारे दो हजार के नोट कैसे इकट्ठे कर पाया। हरिओम का कहना है कि उसने बिजनेस डील के जरिए पैसे इकट्ठे किए हैं, हालांकि इनक्म टेक्स डिपार्टमेंट मामले की जांच कर रहा है।
ईडी ने 40 ठिकानों पर छापेमारी किए 1.2 करोड़ जब्त
बताते चलें कि नोटबंदी के बावजूद ऐसे मामले देश के हर हिस्से से सामने आ रहे हैं। प्रवर्तन निर्देशालय ने देश के 40 ठिकानों पर छापेमारी की और करीब 1.2 करोड़ रुपये जब्त किए। ऐसे ही कोलकाता में भी छापेमारी के दौरान एक डॉक्टर के पास से नोटों के बंडल बरामद किए गए।
डॉक्टर पर आरोप है कि वह हवाला डीलरों के नोटों को बदलने की साजिश में शामिल था। हालांकि, आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।