4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, मासूम ने बयां की स्टोर रूम की दर्दनाक दास्तां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के एक स्कूल में 4 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की गई है। खबरों के अनुसार स्कूल में मासूम के साथ घिनौनी हरकत करने वाला आरोपी एक बस ड्राइवर है। घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि लड़कियां स्कूल में भी सुरक्षित नहीं है।
इस घटना के बाद स्कूल में डर का माहौल बना हुआ है और बच्चों के परिजनों को अपनी बच्चों की चिंता सताए जा रही है। बताते चलें की मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है और इस आरोप में ड्राइवर नेत्रा तांडी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
मासूम ने बतया स्टोर रूम में क्या हुआ उसके साथ
घर पहुंचने पर बच्ची काफी डरी हुई थी। मां ने उससे वजह जानने की कोशिश की तो वह जवाब देने की हालत में नहीं थी और उसने अपनी तबीयत बिगड़ने की बात कही। लेकिन, बार बार पूछे जाने के बाद बच्ची ने अपने साथ हुई दर्दनाक घटना की दास्तां बयां की। मासूम ने बताया कि आरोपी ड्राइवर उसे स्टोर रूम में ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा।
डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार बच्ची के साथ हुई इस घटना से परिवार वाले घबरा गए और उन्होंने तुरंत स्कूल प्रशासन को मामले की शिकायत की। प्रशासन के लचर रवैये से नाराज परिवार वालों व अन्य लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दबाव बनने के बाद प्रशासन ने मामले की खबर पुलिस को दी।
पुलिस इस शक से भी जांच कर रही है कि कही आरोपी ने किसी और बच्चे को अपना शिकार तो नहीं बनाया है। साथ ही उसने इस तरह से दूसरे बच्चों को भी प्रताड़ित तो नहीं किया है। स्कूल की लापरवाही से नाराज लोगों को जिला प्रशासन ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।