फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Brother kills his sister knife attack In Jalaun

प्रेमी के साथ देखी बहन, भाई ने कर दिया दिल दहला देने वाला कांड

Thu, 31 Aug 2017 09:35 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Thu, 31 Aug 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Brother kills his sister knife attack In Jalaun
फाइल
बहन को प्रेमी के साथ देखकर एक भाई का खून खौल गया। उसने अपनी बहन की लव स्टोरी का दी एंड कर दिया। भाई ने रूह कंपा देने वाली घटना को अंजाम दे दिया। 
विज्ञापन


घटना यूपी के जालौन की है। उरई में पति को छोड़कर मायके आई बहन को प्रेमी संग देख भाई ने चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी। ताबड़तोड़ हमला कर प्रेमी को भी लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल प्रेमी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


प्रेमी की तहरीर पर मृतका के भाई पर हत्या और जानलेवा हमले के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि मामला आनर किलिंग का ही है। हत्यारोपी की लोकेशन पता की जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है। घटना कुठौंद थाना क्षेत्र के मसगांव की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गांव में रहने वाली शीला (28) की शादी करीब दस साल पहले जालौन के लौना गांव के दीप सिंह के साथ हुई थी। दीप अहमदाबाद में मजदूरी करता है। दोनों के आठ साल का बेटा भी है। पुलिस के मुताबिक शीला का पति से मनमुटाव हो गया था। दो माह से वह बेटे के साथ मायके में ही रह रही थी। 

Brother kills his sister knife attack In Jalaun
फाइल
दीप के साथ ही उसके पड़ोसी गांव कुंवरपुरा निवासी ज्ञान सिंह (21) भी मजदूरी करता है। जिला अस्पताल में ज्ञानसिंह ने बताया कि करीब साल भर से उसका शीला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दूर का रिश्तेदार बता उसने मृतक के पति से दोस्ती की और साथ ही काम करने लगा। 

बकौल ज्ञानसिंह दोनों शादी करना चाहते थे। इसी सिलसिले में वह दो दिन पहले अहमदाबाद से आ गया और शीला के घर पर ही रहने लगा। ज्ञान ने बताया कि मंगलवार की रात शीला का मुंबई में रह रहा भाई कोमल घर पहुंचा और बहन की हत्या कर दी। कुठौंद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतका का शव घर के पास तिली के खेत से बरामद कर लिया गया है। हत्यारोपी भाई कोमल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed