{"_id":"5c1b557bbdec2256b73ee7a4","slug":"british-woman-sexually-assaulted-by-unidentified-in-goa-accused-fled","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में ब्रिटिश महिला के साथ रेप, आरोपी सामान लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवा में ब्रिटिश महिला के साथ रेप, आरोपी सामान लेकर फरार
Thu, 20 Dec 2018 02:10 PM IST
Shilpa Thakur
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 20 Dec 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गोवा में 48 वर्षीय ब्रिटिश महिला के साथ कथित तौर पर अज्ञात व्यक्ति ने रेप किया है। महिला उस वक्त गोवा बीच की ओर जा रही थी। घटना गुरुवार सुबह की है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला का सामान लेकर फरार हो गया। पणजी से 100 किमी की दूरी पर स्थित सुबह 4 बजे कानाकोना टाउन में ये घटना हुई।
पुलिस अधिकारी राजेंद्र प्रभुदेसाइ ने बताया, "महिला ने पुलिस को शिकायत करते हुए कहा है कि जब वह बीच पर जाने के लिए कानाकोना रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी, तो एक अज्ञात व्यक्ति उसे जबरन सड़क किनारे ले गया और उसके साथ रेप किया।"
ट्रेन न आने पर जब महिला वापस जा रही थी तो आरोपी ने उसे अकेला देख लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरोपी ने जब महिला को अकेले देखा तो वह उसे खेतों में ले गया। खेतों के पास टेलिकॉम कंपनी का एक ऑफिस भी है। उसने महिला की आंखों पर हमला किया जिससे उसे कुछ मिनट तक दिखाई देना बंद हो गया। इसके बाद उसने महिला के साथ रेप किया।"
इसके बाद आरोपी महिला के तीन बैग लेकर भाग गया। आरोपी की तलाश अभी की जा रही है। महिला बीते 10 साल से गोवा घूमने आ रही है।