{"_id":"59a7cf594f1c1b12278b4a07","slug":"boy-and-girl-kidnapped-when-they-were-on-the-way-to-allahabad-highcourt-after-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद सुरक्षा लेने हाईकोर्ट जा रहा था प्रेमी जोड़ा, रास्ते से ही हो गया अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के बाद सुरक्षा लेने हाईकोर्ट जा रहा था प्रेमी जोड़ा, रास्ते से ही हो गया अपहरण
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
शादी के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाने आए प्रेमी युगल का अपहरण कर लिया गया। बुधवार को जब वे हाईकोर्ट आए तो लड़के की बहन भी साथ में थी। उसी के सामने बोलेरो गाड़ी में दोनों को उठा लिया गया। कंट्रोल रूम को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
बरेली के आजाद नगर के रहने वाले निक्की सागर की पड़ोस में रहकर मथुरा की शिमला बीएससी कर रही थी। दोनों की दोस्ती हो गई। निक्की और शिमला ने शादी करने का फैसला कर लिया लेकिन शिमला के घर वाले राजी नहीं थे। दोनों घर से भाग गए और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
घर वालों के डर से दोनों बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट सुरक्षा की गुहार लगाने आए थे। निक्की की बहन अनीता भी साथ में थी। अनीता ने यहां वकील से बात कर रही थी। अनीता के मुताबिक बुधवार की दोपहर तीनों लोग हाईकोर्ट जा रहे थे तभी एक बोलेरो गाड़ी रुकी और निक्की और शिमला को उसमें खींच लिया गया। दोनों का अपहरण कर अपहर्ता भाग निकले।
विज्ञापन
अनीता का आरोप है कि गाड़ी में शिमला के घर वाले बैठे थे। अनीता ने कंट्रोल रूम फोन कर दिया। पुलिस पहुंच गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है। अनीता ने एसएसपी समेत कई अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर निक्की और शिमला की जान बचाने की गुहार लगाई है। उसने आशंका जताई है कि दोनों की हत्या हो सकती है।