फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bogus Pune call centre dupes 11,000 US citizens, 3 held

पुणे में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 हजार अमेरिकी नागरिकों को भेजे थे नोटिस

Thu, 08 Feb 2018 02:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Updated Thu, 08 Feb 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
Bogus Pune call centre dupes 11,000 US citizens, 3 held
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुणे में एक फर्जी काल सेंटर के पकड़े जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोरेगांव पार्क इलाके में सोमवार को छापा मारकर इस फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया। आरोप है कि कॉल सेंटर ने 11 हजार यूएस नागरिकों को कर चोरी के लिए सजा की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 
इस मामले में पुलिस को यूएस की भी सहायता मिली है। छापे के दौरान पुलिस को दो और कॉल सेंटर्स के बारे में जानकारी मिली जोकि दूसरे राज्यों में चल रहे हैं। इनके बारे में जांच चल रही है। 
विज्ञापन


एक पुलिस टीम इन कॉल सेंटर्स के बारे में जानकारी करने के लिए निकली है। यूएस अथॉरिटी इन तीनों केसों में मॉनीटरिंग कर रही है। पुलिस गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के बैंक खातों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने चार और लोगों को चिन्हित किया है। डीसीपी सुधीर ने कहा कि फेडरल एजेंसी IRS और FTC इस मामले में हमारी मदद कर रही हैं। कॉल सेंटर्स के मालिकों ने यूएस के नागरिकों को धमकी देने के लिए अमेरिकन एजेंसियों के नाम का प्रयोग किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed