{"_id":"59bb4cfb4f1c1b29688b4b07","slug":"bike-riders-have-killed-municipal-contractor-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने नगर निगम ठेकेदार की कनपटी पर तमंचा सटाकर मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने नगर निगम ठेकेदार की कनपटी पर तमंचा सटाकर मारी गोली
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Fri, 15 Sep 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कैंट इलाके में गुरुवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे नगर निगम के ठेकेदार पंकज पोरवाल (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात किसी ने 100 नंबर पर फोन कर चौफटका फार्म हाउस के जंगल में हत्या की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां बाइक भी पड़ी मिली।
सीओ सिविल लाइंस श्रीश्चंद्र ने बताया कि जेब से मोबाइल और पेन कार्ड मिला है। मोबाइल की फोन बुक से घर का नंबर डायल कि या तो उनकी पत्नी ने उठाया। पत्नी का कहना है कि फोन उनके पति पंकज पोरवाल का है और करेली के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया है। आसपास के लोगों का कहना है कि पंकज बाइक से कहीं जा रहे थे। पीछे से हमलावर भी बाइक पर थे और उन्होंने पास में आकर पंकज की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली कनपटी से होकर हाथ से निकल गई। उसी वक्त पंकज बाइक सहित जमीन पर गिर गए।
पढ़ें- CCTV फुटेज में सामने आया प्रद्युम्न के कत्ल का असली सीन, आखिर क्या हुआ?
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि गोली किसने और क्यों मारी, इसके पीछे क्या कारण हैं, इस बारे में जानकारी की जाएगी। मोबाइल को जब्त कर लिया है। जिसके आधार पर हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। मृतक ठेकेदार की पत्नी तथा परिजनों से भी हत्या के कारणों के बारे में जानकारी की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि ठेकेदार की किसी से दुश्मनी के कारण गोली मारकर हत्या की गई है या फिर कोई और कारण है।