फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bike riders have killed municipal contractor in Allahabad

बाइक सवारों ने नगर निगम ठेकेदार की कनपटी पर तमंचा सटाकर मारी गोली

Fri, 15 Sep 2017 09:16 AM IST
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 15 Sep 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Bike riders have killed municipal contractor in Allahabad
Murder
थाना कैंट इलाके में गुरुवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे नगर निगम के ठेकेदार पंकज पोरवाल (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात किसी ने 100 नंबर पर फोन कर चौफटका फार्म हाउस के जंगल में हत्या की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां बाइक भी पड़ी मिली। 
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस श्रीश्चंद्र ने बताया कि जेब से मोबाइल और पेन कार्ड मिला है। मोबाइल की फोन बुक से घर का नंबर डायल कि या तो उनकी पत्नी ने उठाया। पत्नी का कहना है कि फोन उनके पति पंकज पोरवाल का है और करेली के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया है। आसपास के लोगों का कहना है कि पंकज बाइक से कहीं जा रहे थे। पीछे से हमलावर भी बाइक पर थे और उन्होंने पास में आकर पंकज की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली कनपटी से होकर हाथ से निकल गई। उसी वक्त पंकज बाइक सहित जमीन पर गिर गए। 
विज्ञापन


पढ़ें- CCTV फुटेज में सामने आया प्रद्युम्न के कत्ल का असली सीन, आखिर क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि गोली किसने और क्यों मारी, इसके पीछे क्या कारण हैं, इस बारे में जानकारी की जाएगी। मोबाइल को जब्त कर लिया है। जिसके आधार पर हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। मृतक ठेकेदार की पत्नी तथा परिजनों से भी हत्या के कारणों के बारे में जानकारी की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि ठेकेदार की किसी से दुश्मनी के कारण गोली मारकर हत्या की गई है या फिर कोई और कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed