{"_id":"5b9411ac867a557ebd686e72","slug":"bihar-four-people-arrested-with-nearly-4-000-litres-of-liquor-in-muzaffarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में करीब 4000 लीटर शराब जब्त, 4 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार में करीब 4000 लीटर शराब जब्त, 4 गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को करीब 4000 लीटर शराब जब्त की और इस सिलसिले में यहां चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
मुजफ्फरपुर की एसएसपी हरप्रीत कौर ने कहा कि एक सूचना मिलने के बाद पुलिस दल ने जिले के सकरा पुलिस थाना क्षेत्र में छापा मारा जहां एक ट्रक से शराब उतारी जा रही थी।
उन्होंने कहा कि शराब संभवत: ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में बनी थी और इसकी कुल मात्रा 3,968.2 लीटर है। इसे 18,552 बोतलों में भरकर 443 कार्टून में रखा गया था।
एसएसपी ने कहा कि ट्रक पर उत्तर प्रदेश का नंबर था। ट्रक के साथ तीन पिक-अप वैन, चार कार और दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया है।
नीतीश कुमार सरकार द्वारा दो साल पहले राज्य में पूर्ण शराब बंदी लागू की गई थी जिसके बाद से शराब का सेवन राज्य में प्रतिबंधित है।