फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bhopal woman raped and murdered on Thursday and beer bottles found in her private parts

मध्यप्रदेश: महिला की बलात्कार के बाद हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली बीयर की बोतल

Fri, 18 May 2018 10:00 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
Bhopal woman raped and murdered on Thursday and beer bottles found in her private parts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक 28 वर्षीय महिला की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज घटना ने सभी देशवासियों को झकझोर कर रख दिया। इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि उन्हें गुरुवार भोपाल में किराए पर रह रही महिला की डेड बॉडी मिली है जिसके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि महिला की कथित तौर पर रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी दावा किया है कि पोस्टमार्टम के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि महिला के प्राईवेट पार्ट में एक बीयर और सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल डाली गई थी। 
विज्ञापन


महिला की पहचान सिहोर जिले के इच्छावार शहर की निवासी के रूप में की गई है। वह भोपाल के प्रगति नगर इलाके में एक किराए के मकान में एक युवक के साथ रह रही थी। पुलिस ने बताया कि उन्हें प्रगति नगर के स्थानीय निवासियों ने कमरे से गंध आने पर घटना के बारे में सूचित किया। इसके बाद जब पुलिस टीम वहां पहुंची और उसने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उन्हें महिला की डेड बॉडी मिली, जिसके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। शरीर की हालत देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि कुछ दिन पहले महिला के साथ रेप कर उसे मार दिया गया । 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अशोक गार्डन शहर के निरीक्षक सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ के दौरान पड़ोसियों ने बताया कि इन दोनों को देख कर लगता था कि यह जोड़ा पति और पत्नी था। दोनों बहुत ही सुलझे तरीके से रह रहे थे। उनकी अपने पड़ोसियों के साथ बातचीत होती थी। महिला ज्यादातर घर पर रहा करती थी, जबकि युवक को मजदूरी करता था। हम आरोपियों को जल्द पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।


बता दें कि इस कमरे में महिला एक युवक के साथ पिछले कुछ महीनों से रह रही थी। कथित रुप में महिला का पति माने जाना वाला युवक घटना के बाद से गायब चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed